जवान बेटा भोपाल जेल में बंद है, 65 साल के रिटायर्ड इंजीनियर ने नागपुर की महिला का रेप कर दिया | CRIME NEWS

भोपाल। यदि किसी पिता का जवान बेटा जेल में हो तो क्या वो अपने बेटे को मुक्त कराने के अलावा कुछ और काम में ध्यान लगा सकता है परंतु सामाजिक ताने-बाने को तोड़ती एक घटना भोपाल में हुई है। रेलवे से रिटायर हुए 65 साल के इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद शर्मा के खिलाफ नागपुर की एक महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। वो महिला के साथ दूसरी बार रेप की प्लानिंग कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

पिपलानी पुलिस थाने में दर्ज FIR के अनुसार मूलत: नागपुर निवासी 46 वर्षीय महिला का पति चेक बाउंस के एक मामले में केंद्रीय जेल भोपाल में बंद है। महिला अपने पति से मिलने के लिए जेल आती-जाती है। जेल के बाहर ही उसकी मुलाकात इटारसी निवासी रेलवे के रिटायर इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद शर्मा (65) से हुई थी। राजेंद्र का बेटा भी केंद्रीय जेल में बंद है। मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए और बातचीत करने लगे। 

महिला ने पुलिस को बताया कि 04 जनवरी को वह पति से मिलने के लिए सेंट्रल जेल पहुंची, जहां उसे शर्मा मिल गया। मुलाकात के बाद वह उसे अयोध्या बायपास स्थित सब्जी मंडी के पास एक बंद पड़े हॉस्टल में लेकर पहुंचा। इटारसी से भोपाल आने पर वह यहीं रुकता है। यहां राजेंद्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

फिर महिला ने आरोपी राजेन्द्र शर्मा को ट्रेप कराने की प्लानिंग बनाई। 4 दिन पहले वो नागपुर से फिर भोपाल आई। उसने इसकी जानकारी राजेन्द्र को भी दी। राजेन्द्र शर्मा भी भोपाल आ गया। इधर महिला ने पुलिस को सारी जानकारी दे दी। आरोपी राजेन्द्र महिला के साथ दूसरी बार रेप करने की तैयारी कर रहा था कि तभी महिला के साथ पुलिस भी पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !