भाजपा परिवार के एक और सदस्य की हत्या: 4 दिन 4 हत्याएं | GUNA MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं और उनसे जुड़े लोगों की हत्याओं का क्रम जारी है। इंदौर में भाजपा नेताओं के फाइनेंसर, मंदसौर में नगरपालिका अध्यक्ष, बड़वानी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या के बाद अब गुना में भाजपा नेता के परिवारजन की हत्या कर दी गई। मृतक परमाल कुशवाहा किसान है और जमीन को लेकर लाला रघुवंशी से उसका विवाद हुआ था। दोपहर में वो पुलिस से शिकायत करने गया था। शाम को उसकी हत्या कर दी गई। परमाल कुशवाहा के बेटे ब्रजेश को भी गोली मारी गई। वो घायल, अस्पताल में भर्ती है। 

बता दें कि आज सवेरे बड़वानी में मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गई। वो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनकी सिर कुचली हुई लाश मिली। शाम को गुना जिले के ग्राम मवन पिपरिया निवासी किसान परमाल कुशवाहा को गोली से उड़ा दिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि परमाल कुशवाह भारतीय जनता पार्टी के पालक संयोजक शिवराम कुशवाह के परिवार से आते हैं। जिन लोगों ने गोली मारी है उनके बारे में स्पष्ट है कि वे कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने इन सिलसिलेवार हत्याओं पर गहरा रोष व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि अब सब्र की इंतहा हो रही है हम सरकार की ईट से ईट बजाने के लिए तैयारी कर चुके हैं सरकार यदि अभी भी होश में नहीं आई तो हमारा कार्यकर्ता ऐसा करने में सक्षम है और बहुत जल्द ही इसके परिणाम दिखाई देंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!