मप्र: निष्कासित संविदा कर्मचारियों की बहाली प्रक्रिया शुरू | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। कमलनाथ सरकार का वचन पालन अभियान जारी है। कांग्रेस ने निष्कासित संविदा कर्मचारियों को बहाल करने का वादा किया था। अब सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वो अपने यहां से निष्कासित किए गए संविदा कर्मचारियों की जानकारी भेजें। 

कमलनाथ सरकार सभी विभागों से हटाए गए संविदा कर्मचारियों की जानकारी जुटा रही है। विभागीय अधिकारियों से लिस्ट मांगी गईं हैं। यह भी पूछा गया है कि कर्मचारी को किस कारण से हटाया गया। इसके बाद निष्कासित संविदा कर्मचारियों को बहाल कर दिया जाएगा। 

नियम व शर्तें
निष्कासित संविदा कर्मचारियों की बहाली के लिए नियम व शर्तें फिलहाल तय नहीं हुईं हैं परंतु जब तक विभागों से कर्मचारियों की जानकारियां आएंगी तब तक नियम व शर्तें भी बना ली जाएंगी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि जांच में अपराध प्रमाणित हो जाने के कारण निष्कासित किए गए संविदा कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाएगा परंतु योजना बंद हो जाने के कारण बेरोजगार हुए संविदा कर्मचारियों को समायोजित किया जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!