JHABUA BJP MLA सहित 74 अधिकारियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप, FIR दर्ज | MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। झाबुआ से भाजपा के विधायक जीएस डामोर (गुमान सिंह डामोर) सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के 74 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त ने केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। सभी पर फर्जी नलकूप कर पैसा हड़पने का आरोप है।

लोकायुक्त ने पूर्व में पीएचई के तत्कालीन चीफ इंजीनियर जीएस डामोर (वर्तमान में झाबुआ से भाजपा विधायक) समेत विभाग के 74 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ पीएचई को केस दर्ज करने को कहा था। लोकायुक्त ने कहा था कि उक्त कर्मचारियों ने विभाग के एक अफसर के खिलाफ की गई शिकायत के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए है। पीएचई ने जब अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया तो लोकायुक्त ने खुद ही केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

लोकायुक्त ने कुछ समय पहले इंदौर, धार, झाबुआ, बड़वानी, आलीराजपुर के अफसरों को नोटिस भेजे थे। हाल ही में विधायक बने जीएस डामोर भी इसमें शामिल हैं। हालांकि लोकायुक्त का नोटिस उन्हें विधायक बनने से पहले मिल चुका था। लोकायुक्त ने सभी पर केस दर्ज कर 15 दिन में जवाब मांगा है। 

यह है मामला
पीएचई के कार्यपालन यंत्री चैतन्य रघुवंशी के खिलाफ इंदौर संभाग में फर्जी नलकूप कर पैसा हड़पने का आरोप लगाया गया था। इसके दस्तावेज तत्कालीन चीफ इंजीनियर डामाेर के रहते मातहतों ने तैयार किए थे। जब इसकी जांच हुई तो दस्तावेज फर्जी निकले। जितने बोरिंग कागजों पर होना बताए थे मौके पर भी उतने ही मिले थे। 

जांच के बाद लोकायुक्त ने कार्यपालन यंत्री रघुवंशी के खिलाफ केस निरस्त कर दिया था। बाद में लोकायुक्त ने ही फर्जी पेपर तैयार करने वाले चीफ इंजीनियर समेत कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। साथ ही विभाग को कार्रवाई करने के लिए लिखा था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!