FUTURE MAKER के CMD को जमानत मिली, डिस्ट्रीब्यूटर ने केस दर्ज कराया था | MP NEWS

हिसार। FUTURE MAKER LIFE CARE PRIVATE LIMITED के सीएमडी राधेश्याम सुथार (RADHE SHYAM SUTHAR) को कोर्ट से जमानत मिल गई है। किरढ़ान निवासी सतबीर सिंह की शिकायत पर हिसार सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया था। सतबीर सिंह कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था और उसने खुद भी कंपनी में निवेश किया था। इसी मामले में जमानत मिली है। 

फ्यूचर मेकर के सीएमडी राधेश्याम सुथार के वकील लाल बहादुर खोवाल और विक्रम मित्तल ने बताया कि सतबीर सिंह ने हिसार सिटी थाने में शिकायत देने से पहले भट्टू थाने में भी शिकायत दी थी। वहां पर केस दर्ज नहीं हुआ था। बाद में सतबीर सिंह ने हिसार सिटी थाने में मामला दर्ज करवा दिया था। उल्लेखनीय है कि सतबीर सिंह ने कहा था कि वह 12 फरवरी 2015 को कम्पनी का डिस्ट्रीब्यूटर बना था। सी.एम.डी. राधेश्याम और एम.डी. बंसीलाल ने कम्पनी के प्रोडक्ट का प्रचार करने के लिए उसे रखा था। 

अब कम्पनी लोगों से चिटफंड के रूप में 1 लाख करोड़ रुपए इकट्ठा कर चुकी और राधेश्याम वगैरा विदेश भागने की तैयारी कर रहे हैं। मेरे खुद के कम्पनी में रुपए जमा हैं। वह रुपए वापस लेने के लिए कम्पनी कार्यालय में गया था तब राधेश्याम और अन्य ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में 9 सितम्बर को फ्रॉड का केस दर्ज किया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!