मौसम ने बदला मिजाज ग्वालियर- चंबल समेत 7 डिग्री तक लुढ़का पारा | MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। प्रदेश में ग्वालियर- चंबल समेत कई शहरों में मौसम के तेवर बदल गए हैं। ग्वालियर, दतिया समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस वजह से ग्वालियर में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री लुढ़ककर सामान्य से 7 डिग्री कम हो गया। वहां दिन में पारा 17.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का पहला कोल्ड डे रहा।

यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा मंडला रहा। वहां रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में रात का तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात रही।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 1.5 किमी ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से मौसम बदला है। गुरुवार को भोपाल में हलके बादल छाएंगे। रात के तापमान में इजाफा होगा। उज्जैन, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर सहित कई शहरों में बारिश हो सकती है।

देहरादून में पिछले 24 घंटों में हुई ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद से उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। केदारनाथ, बद्रीनाथ में भी एक-एक फीट बर्फ बिछी गई है। हेमकुंड, गौमुख,  गंगोत्री, यमुनोत्री,, सुरकांडा, रुद्रप्रयाग, मसूरी, नैनीताल में भारी बर्फबारी हुई है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक मौसम का तुत्फ उठाने पहुंचे हैं।  

शिमला में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां का न्यूनतम पारा 0 डिग्री और अिधकतम 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। स्नोफॉल होते ही शिमला समेत अन्य स्पॉट्स पर पर्यटकों की आमद बढ़ गई। बर्फबारी से हिमाचल में 90 सड़कंे बंद हो गई  हैं। इसमें दो नेशनल हाईवे भी हैं।

जम्मू-कश्मीर के करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 9.1 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 8 डिग्री नीचे, और श्रीनगर में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  रात में जम्मू शहर में पारा 9.6 डिग्री, कटरा में 8.2 डिग्री और बटोटे में शून्य के नीचे चला गया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!