UP NEWS: ICU में भर्ती 16 साल की लड़की का गैंगरेप, प्रभावशाली DOCTOR का है HOSPITAL

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश पुलिस के लिए शर्मसार करने वाली खबर है। बताया जा रहा है कि बरेली में एक प्रभावशाली डॉक्टर के प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती 16 साल की लड़की के साथ 5 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। सभी अस्पताल के कर्मचारी हैं। घबराई लड़की तब तक चुप रही जब तक कि उसे आईसीयू वार्ड से शिफ्ट नहीं किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरिंदगी के आरोपी भी शहर में ही हैं परंतु अस्पताल संचालक के प्रभाव के कारण उन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ तक शुरू नहीं की है। 

मामला बरेली शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल का है। पुलिस अधीक्षक (नगर) ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 साल की एक लड़की को सांप के काट लेने पर भर्ती कराया गया था। लड़की की हालत गंभीर थी, तो उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि उसी दौरान अस्पताल के 5 कर्मचारियों ने लड़की के संग गैंगरेप किया। पीड़िता ने जनरल वार्ड में शिफ्ट किए जाने के बाद इस घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर फौरन केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर गई और छानबीन शुरु की। इस मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर में हॉस्पिटल के कर्मचारियों का नाम लिखा है। आरोपी बनाए गए सभी कर्मचारी अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस उन सभी से पूछताछ कर रही है।पुलिस इस संबंध में आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बरेली के एसएसपी का कहना है कि लड़की का मेडिकल कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !