कांग्रेस में दम है तो कर्मचारियों को RSS में जाने से रोक के दिखाए: शिवराज सिंह | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस में दम है तो शाखा में जाने से रोककर दिखाए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जब प्रदेश का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने कर्मचारियों को शाखा में जाने की इजाजत देने का निर्णय लिया। यदि कोई कर्मचारी संघ की शाखा में जाता है, तो इसमें हर्ज क्या है? यदि कांग्रेस में दम है तो वह इन्हें रोककर दिखाए।

कांग्रेस ने अरुण यादव को कहीं का नहीं छोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे मित्र अरूण यादव को भी कहीं का नहीं छोड़ा। पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया और अब उन्हें बुधनी विधानसभा में मेरे सामने लड़ने के लिए उतार दिया है।  उन्होंने कहा कि हम मंदिर को आस्था का केंद्र मानते हैं, लेकिन कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए मंदिरों को हथियार बनाया है। कांग्रेस हिन्दू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।

कांग्रेस के नेता उस समय कहां थे: शिवराज सिंह
मध्यप्रदेश में 2003 से पहले कांग्रेस के शासन वाला समय काला काल था। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को पूरी तरह से तबाह कर दिया था, बरबाद कर दिया था। अब कांग्रेस के लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, लेकिन उस समय वे कहां थे, जब मध्यप्रदेश की जनता को 24-24 घंटे अंधेरों में रहना पड़ता था। गड्ढों से भरी सड़कों पर सफर करना पड़ता था। ये बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को पानसेमल और बेड़िया में आयोजित जनसभाओं में कही।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!