PM MODI सहित BJP स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम 24 नवम्बर के लिए | MP NEWS

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 नवंबर को दोपहर 12 बजे मंदसौर और दोपहर 3.35 बजे छतरपुर में तथा 25 नवंबर को दोपहर 3.25 बजे विदिशा और शाम 6 बजे जबलपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह 24 एवं 26 को प्रदेश प्रवास पर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह 24 एवं 26 नवंबर को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। 24 नवंबर को अशोकनगर, शिवपुरी, भिण्ड, मुरैना, 26 नवंबर को धार, इंदौर में जनसभा एवं रोड शो में भाग लेंगे। श्री अमित शाह 24 नवंबर को कटनी से दोपहर 12.05 बजे अशोकनगर में आयोजित रोड शो में भाग लेंगे। दोपहर 2.40 बजे शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा के नरवर में छोटा मैदान पुलिस थाने के पीछे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.15 बजे भिंड के मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.20 बजे मुरैना के एसएएफ पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के पश्चात शाम 7.10 बजे ग्वालियर होते हुए हैदराबाद रवाना होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा रहेंगे।

26 नवंबर को श्री शाह प्रातः 11.50 बजे इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा धार जिले के कुक्षी पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.10 बजे इंदौर में आयोजित रोड शो में भाग लेंगे। आप शाम 4.30 बजे इंदौर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान :-

प्रातः 9.35 बजे     - धार जिले के सरदारपुर विधानसभा के दसई में जनसभा
प्रातः 10.25 बजे   - झाबुआ जिले के पेटलावद विधानसभा के बमनिया में जनसभा
प्रातः 11.25 बजे   - अलीराजपुर जिले के जोबट में जनसभा
दोपहर 12.15 बजे - धार जिले के गंधवानी में जनसभा
दोपहर 1 बजे        - बड़वानी जिले के पाती में जनसभा
दोपहर 2 बजे        - खरगौन जिले के भीकनगांव में जनसभा
दोपहर 2.45 बजे   - खरगौन के झिरनिया में जनसभा
दोपहर 3.50 बजे   - धार जिले के मनावर विधानसभा के तबलई में जनसभा
शाम 4.35 बजे      - मनावर विधानसभा के नालछा में जनसभा
शाम 5.30 बजे      - इंदौर जिले के महू विधानसभा के डॉ. अंबेडकर नगर महू में जनसभा
शाम 6.20 बजे      - धार जिले के पीथमपुर में जनसभा
शाम 7.25 बजे      - देवास में जनसभा
रात्रि 8.25 बजे      - देवास के सोनकच्छ में जनसभा

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ :-

प्रातः 11 बजे        - सागर जिले के खुरई में जनसभा
दोपहर 12 बजे      - विदिशा जिले के गंजबासौदा में जनसभा
दोपहर 1 बजे        - भोपाल के बैरसिया में जनसभा
दोपहर 3 बजे        - उज्जैन दक्षिण विधानसभा में जनसभा
शाम 4.25 बजे      - इंदौर जिले के राऊ में जनसभा
शाम 5.55 बजे      - इंदौर जिले के इंदौर 1 में जनसभा

राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन :-

प्रातः 10.35 बजे  - बुरहानपुर में जनसभा।
शाम 7.30 बजे    - भोपाल उत्तर में जनसभा

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारीः-

प्रातः 11.05 बजे        - सिंगरौली जिले के चितरंगी पहुंचकर जनसभा
दोपहर 12.15 बजे      - सिंगरौली में जनसभा
दोपहर 1.25 बजे        - सिंगरौली जिले के देवसर में जनसभा
दोपहर 2.35 बजे        - अनूपपुर जिले के कोतमा में जनसभा
दोपहर 3.35 बजे        - अनूपपुर में जनसभा

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !