दिग्विजय सिंह ने भाजपा की महिला विधायक को 'गुंडा' कहा | MP NEWS

गुना। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। अपने छोटे भाई लक्ष्मण सिंह और पुत्र जयवर्धन का नामांकन दाखिल कराने गुना पहुंचे दिग्विजय ने बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक ममता मीणा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने महिला विधायक को गुंडा बताया है।

लक्ष्मण सिंह के चरित्र से सभी वाकिफ हैं: ममता मीणा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी (ममता मीणा) गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है, वे लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है। इसके बाद दिग्विजय के इस बयान पर बीजेपी विधायक ममता मीणा ने पलटवार करते हुए कहा है कि, दिग्विजय को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, लक्ष्मण सिंह के चरित्र से सभी वाकिफ हैं, दिग्विजय सिंह के बयान से महिलाओं का अपमान हुआ है।   

दिग्विजय के हारते ही लक्ष्मण सिंह भाजपा में चले गए थे
बता दें कि दिग्विजय के छोटे भाई लक्ष्मण को भी कांग्रेस ने विधानसभा का टिकट दिया है। लक्ष्मण सिंह तीसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। लक्ष्मण सिंह आखिरी बार लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से बीजेपी की सुषमा स्वराज के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं जहां उन्हें हार मिली थी। इससे पहले दिग्विजय सिंह के मध्यप्रदेश में चुनाव हारते ही लक्ष्मण सिंह भाजपा में चले गए थे। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!