DIGVIJAY SINGH की सभा में भीड़ नहीं आई, सभा रद्द | MP NEWS

NEWS ROOM
इंदौर। मध्यप्रदेश में इस बार नेताओं के प्रति जनता की बेरुखी साफ नजर आ रही है। कहीं नेताओं से सवाल पूछे जा रहे हैं तो कहीं सभाओं में कुर्सियां खालीं। यह हालत केवल BJP की नहीं है, Congress की भी है। दिग्विजय सिंह की सभा में भीड़ ही नहीं आई। 

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की इंदौर के रानीपुरा व माणिकबाग चौराहे पर सभा होना थी। रानीपुरा में कुर्सियां तो लगा दी गईं पर जब भीड़ नहीं जुटी तो आयोजकों की सांसें फूल गईं। उन्हें लगा अब दिग्विजय सभा में कुछ बोल न दें। इसकी जानकारी किसी ने दिग्विजय सिंह को दे दी इसलिए दिग्विजय सिंह आए ही नहीं वो सीधे माणिकबाग चौराहे चले गए।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और सीएम शिवराज सिंह(CM Shivraj Singh) 15 साल बाद भी दिग्विजय सिंह शासनकाल की याद दिलाकर वोट मांग रहे हैं। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह एक ऐसा नाम बन गया है जो कांग्रेस को लगातार नुक्सान पहुंचा रहा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!