कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी फर्जी लिस्ट वायरल | mp election news

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को लगातार टालते जा रही है। इधर अफवाहों और कयासों का दौर तेज हो चुका है। एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशियों की एक लिस्ट वायरल हुई है। इस लिस्ट में कुल 97 नाम हैं। कुछ नामों को देखकर लगता है कि यह लिस्ट भले ही अधिकृत ना हो परंतु अंदर की बात बाहर जरूर ला रही है। 

लिस्ट पर पर महासचिव, मुकुल वासनिक का नाम और हस्ताक्षर है और इस सूची पर 22 अक्टूबर तारीख लिखी हुई है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने इस सूची को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर आज भी चल रही कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पूरी तरह से फ़र्ज़ी है। 

पार्टी की और से अभी कोई अधिकृत सूची जारी नहीं की गयी है। एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर आधिकारिक घोषणा से पहले प्रत्याशियों की फर्जी सूची कौन वायरल कर रहा है और इसके पीछे क्या उद्देश्य हो सकता है|।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!