ये है कमलनाथ, शिवराज सिंह और सिंधिया की ड्रेसिंग स्टाइल

भोपाल। राजनीति में लक्झरी लाइफ के चर्चे पंडित जवाहर लाल नेहरू के रहे हैं। उनके कपड़े ड्राइ क्लीनिंग के लिए लंदन भेजे जाते थे। किस्सों में कहा गया कि नेहरू के कपड़े लंदन से धुलकर आते हैं। मप्र के सीएम की कुर्सी पर ताक जमाए बैठे कमलनाथ का किस्सा भी कुछ ऐसा ही है। उनके कपड़े दिल्ली के एक खास टेलर के यहां ही सिले जाते हैं। जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से लेकर अमेरिका तक जहां जो पसंद आ जाए खरीद लेते हैं। सीएम शिवराज सिंह के बारे में मजेदार जानकारी यह है कि वो काले रंग के कपड़े कभी नहीं पहनते। दरअसल, शिवराज सिंह अंधविश्वासी हैं। वो ब्लैक कलर को अशुभ मानते हैं। 

कमलनाथ: दिल्ली से कपड़े आते हैं

कमलनाथ अपने कपड़े दिल्ली में सिलवाते है। 
वो कभी भी सेंडिल नहीं पहनते। 
दुनिया के सबसे महंगे फेब्रिक्स ही चुनते हैं। 
अक्सर सूट में रहना पसंद करते हैं। 
कांग्रेस संगठन के कार्यक्रमों में कुर्ता पहन लेते हैं। 
फेब्रिक्स को लेकर काफी सेंसिटिव रहते हैं। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया: जैकेट-कुर्ता शाही दर्जी से ही सिलवाते हैं

ज्योतिरादित्य सिंधिया जूते नहीं पहनते। 
वो स्लीपर में जॉगिंग और जिम कर लेते हैं। 
मैराथन में भी सेंडिल पहनकर दौड़ लगा चुके हैं। 
ड्रेसिंग स्टाइल के मामले में मस्तमौला इंसान हैं। जो अच्छा लगता है ट्राई जरूर करते हैं।
जैकेट कुर्ता पहनकर रेंपवॉक भी कर चुके हैं। 
कुर्ता-पायजामा व जैकेट ग्वालियर में उनका शाही दर्जी ही सिलता है। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया को ब्रांडेड घड़ियों का शौक है। 

शिवराज सिंह: काले रंग से डर जाते हैं

शिवराज सिंह को कुर्ता और जैकेट सबसे ज्यादा पसंद है। 
जैसे एक पुलिस कर्मचारी छुट्टी हो जाने पर भी वर्दी में घूमता रहता है, वैसे ही शिवराज सिंह घरेलू कार्यक्रमों में भी जैकेट व कुर्ता ही पहनकर जाते थे। 
शिवराज सिंह को नेहरू जैकेट पसंद हैं। 2014 के बाद मोदी जैकेट भी पहनने लगे हैं। 
शिवराज सिंह जब फन एंड फेमिली मोड में आते हैं तो पेंट और टीशर्ट पहनते हैं। 
चौथीर पारी में कुछ समय तक वो सूटबूट वाले सीएम भी नजर आए। 
उन्हें जूते और सैंडल दोनों पहनना पसंद हैं। 
शिवराज सिंह सभी रंगों की जैकेट पहनते हैं लेकिन ब्लैक कलर से डर जाते हैं। 

ये तीन मंत्री भी अंधविश्वासी

अर्चना चिटनिस : ज्योतिष ग्रहों के हिसाब से हर दिन की साड़ी-जैकेट पहनती हैं। बुधवार को हरी, गुरुवार को पीली, शुक्रवार को गुलाबी और शनिवार को नीली या काली। 
नरोत्तम मिश्रा : जलसंसाधन मंत्री को गहरे रंग पसंद हैं। हरा, नीला, लाल, गुलाबी, पीला, बैंगनी, भूरा। पेडन्यूज के टंटे में फंसने के बाद तिलक लगाने लगे हैं। 
भूपेंद्र सिंह : गृहमंत्री सिंह की पहली पसंद मोदी जैकेट। काले रंग से ये भी डर जाते हैं। अंधविश्वासी हैं, काले रंग को अशुभ मानते हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !