सपाक्स पार्टी के खिलाफ एक के बाद एक तीन पत्रकार वार्ताएं हुईं | INDORE MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। राजनीतिक दल के तौर पर प्रदेश के चुनावी समर में कूदने के ऐलान के बाद कांग्रेस सपाक्स के खिलाफ हो गई है। कांग्रेस ने सपाक्स पर भाजपा के फायदे के लिए काम करने का आरोप लगा दिया है। पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने भी सपाक्स से खुद को अलग बताते सपाक्स का नेतृत्व स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सपाक्स के विरोध में गुरुवार को इंदौर में एक के बाद एक तीन पत्रकार वार्ताएं हुईं। 

कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेशसिंह यादव ने सुबह आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विस में जीत के लिए जातिगत भेदभाव फैला रही है। सपाक्स व अजाक्स दोनों को ही सीएम ठग रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि आरक्षण खत्म होगा न एससी-एसटी वर्ग की सुरक्षा के लिए बना कानून कमजोर होगा। अब सपाक्स नेताओं से वादा कर लिया है कि एसटी-एसटी एक्ट में चुनाव के बाद संशोधन का पत्र मप्र की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 

मप्र ओबीसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पत्रकार वार्ता लेकर सरकार पर पिछड़ा वर्ग को धोखे में रखने का आरोप लगाया। प्रदेश महासचिव दीपक मलौरिया ने कहा कि सपाक्स ओबीसी का प्रतिनिधित्व नहीं करते। सरकार ने मप्र में ओबीसी का 27 प्रश आरक्षण लागू नहीं किया है। हमें सिर्फ 12 प्रश आरक्षण दिया जा रहा है। अब ओबीसी व दलितों के आरक्षण को ताक पर रखा जा रहा है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!