केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर बीमार, AIIMS में भर्ती | GWALIOR MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव समन्वय समिति के चेयरमैन श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हे AIIMS में भर्ती कराया गया है। वो दिल्ली में थे। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हे तत्काल एम्स ले जाया गया जहां उन्हे एडमिट कर लिया गया है। 

उन्हें आज सुबह कुछ बैचेनी महसूस हो रही थी। जिसके बाद उनकी जांच की गई। जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर परिवार का कहना है कि उन्हें रात से हल्की बैचेनी हो रही थी। सुबह जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वायरल बताया था। फिलहाल वह तीन-चार दिन अस्पताल में ही एडमिट रहेंगे। 

बताया गया है कि श्री तोमर का सुगर लेवल भी बढ़ गया है। सीएम शिवराज सिंह ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। एम्स में उनसे मिलने के लिए कई नेता पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!