दीपावली 2018: मुहूर्त, लग्न, चौघड़िया, विशेष योग

कृष्ण पक्ष अमावस्या 7 नवंबर को धन की देवी महालक्ष्मी की विशेष पूजा होगी। इस बार 59 साल बाद दीपावली पर गुरु और शनि का दुर्लभ योग बन रहा है। दीपावली पर देव गुरु बृहस्पति, मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अलावा मंगल ग्रह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में रहेंगे। शनि ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में रहेंगे। शुक्र ग्रह अपनी तुला राशि में रहेंगे। शुक्र ग्रह के तुला राशि में होने के कारण मालव्य योग भी बनेगा। इस योग में शुरू किए गए कामों से धन-धान्य में वृद्धि होगी। 

ज्योतिषाचार्य डॉ. एचसी जैन ने बताया कि ग्रहों के योग के कारण व्यापार में लगातार उन्नति के योग बनेंगे। साथ ही ऐश्वर्य, धन एवं सुख बढ़ेगा। दीपावली पर स्वाति नक्षत्र शाम 7.36 बजे तक रहेगा। आयुष्मान योग शाम 5.56 बजे तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग और धूम्र योग भी रहेगा। 

दीपावली 2018 पूजन के मुहूर्त 

प्रदोषकाल: शाम 5.30 से रात 8.16 बजे तक। 
शुभ की चौघड़िया: शाम 7.08 से रात 8.46 बजे तक। 
अमृत की चौघड़िया: रात्रि 8.46 से 10.23 बजे तक। 

दीपावली 2018 लग्न के अनुसार करें पूजन 

धनु लग्न : उद्योग, प्रतिष्ठान में लक्ष्मी पूजन धनु लग्न में श्रेष्ठ रहेगा। दीपावली पर धनु लग्न सुबह 9.24 से 9.39 बजे तक रहेगी। 
कुंभ लग्न : कुंभ लग्न दोपहर 1.35 बजे से 2.53 तक रहेगी। इस समय माता लक्ष्मी-गणेश, त्रिदेव, नवग्रह, कुबेर, रिद्धि-सिद्धि, बही खाता, कलम दवात का पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा। 

मेष लग्न : शाम 4.19 बजे से शाम 5.54 बजे तक मेष लग्न रहेगी। यह लग्न सूर्य, चंद्र अौर शुक्र से प्रभावित होकर अत्यंत सुखद रहेगी। इस लग्न में गोधूलि बेला और प्रदोष बेला का समागम जातकों को सफलता दिलाएगा। 

दीपावली 2018 रात्रि लग्न मुहूर्त 

वृषभ लग्न : वृषभ लग्न शाम 5.54 बजे प्रदोष के समय शुरू होकर शाम 7.50 बजे तक रहेगा। वृष लग्न में बुध, गुरु की सप्तम दृष्टि तथा मंगल की चौथी दृष्टि पड़ेगी जो भौतिक विकास में सहायक होगी। 
मिथुन लग्न : मिथुन लग्न शाम 7.50 बजे से शुरू होकर रात 10.45 बजे तक रहेगी। इस लग्न पर शनि का सीधा प्रभाव पड़ने से उद्योग संचालकों पर लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। 

कर्क लग्न : कर्क लग्न रात 10.45 बजे से 12.23 बजे तक रहेगी। इस लग्न में पूजन करने से कामों में उन्नति मिलती है। 
सिंह लग्न : मध्य रात्रि 12.46 बजे से रात 3.02 बजे तक सिंह लग्न रहेगी। इस समय मां लक्ष्मी शेर पर सवार होकर भक्त के घर आती हैं। 
गोधूलि बेला : शाम 5.48 बजे से रात 8.12 बजे तक गोधूलि बेला रहेगी। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !