RPSC: पुलिस SI भर्ती आवेदन की लास्ट डेट बदली | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 7 अक्टूबर को ली जाने वाली सब इंस्पेक्टर पुलिस भर्ती परीक्षा 2016 के लिए आरपीएससी पोर्टल से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल से पुन: आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 20 सितंबर तक बढ़ा दी है। पूर्व में आयोग ने 14 सितंबर तक आवेदन करने के लिए कहा था। बेरवाल ने बताया कि सब इंस्पेक्टर पुलिस पदों के लिए 7 अक्टूबर 2016 से 6 नवंबर 2016 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आरपीएससी पोर्टल पर आमंत्रित किए गए थे। जिन अभ्यर्थियों ने इस पोर्टल पर ऑन लाइन आवेदन किए थे, अब उन्हें एसएसओ आईडी से रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से पुन: नवीन ऑन लाइन आवेदन करना होगा।

इसके तहत अभ्यर्थी 20 सितंबर 2018 तक अपना पुराना आवेदन क्रमांक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थियों को अपने पुराने आवेदन क्रमांक की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर लिंक Get SI Exam 2016 Old Application detail उपलब्ध करवा दिया गया है।

जिसके अंतर्गत अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम, एवं जन्म दिनांक दर्ज कर आवेदन क्रमांक की जानकारी प्राप्त कर सकता है। सचिव ने कहा कि अभ्यर्थी आॅन लाईन आवेदन करने की अंतिम दिनांक का इंतजार किये बिना निर्धारित समय में एसएसओ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर दें। एसएसओ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!