बीजेपी के शत्रु और सिन्हा आप के लोकसभा प्रत्याशी होंगे! | NATIONAL NEWS

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। चर्चाएं शुरू हो गईं हैं कि भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक रहे शत्रुघ्न सिन्हा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। आम आदमी पार्टी इस दिशा में काम कर रही है। सूत्र बताते हैं कि अगर बात बन जाती है तो यशवंत सिन्हा नई दिल्ली लोकसभा व शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिमी दिल्ली से आप के उम्मीदवार होंगे।

बता दें कि दोनों नेता भाजपा के मौजूदा शीर्ष नेतृत्व के कटु आलोचक हैं। केंद्र के खिलाफ आप की तरफ से उठी आवाज को दोनों ने न सिर्फ हवा दी, बल्कि कई मौकों पर मजबूती के साथ अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े भी नजर आए। उपराज्यपाल आवास पर केजरीवाल के धरने के दौरान यशवंत सिन्हा सड़क पर उतरे, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली सरकार के कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके अलावा बीते दिनों नोएडा में आयोजित एक रैली में दोनों नेताओं ने मंच भी साझा किया था।

सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले आप दोनों नेताओं के साथ अपनी यारी को गाढ़ा करने की कोशिश में है। दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने की कोशिश में है। यशवंत सिन्हा के साथ तो बातचीत आखिरी दौर में है। दूसरी तरफ शत्रुघ्न सिन्हा का झुकाव अभी बिहार की पटना साहिब सीट की तरफ ज्यादा है, लेकिन आप ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी बातचीत जारी रखी है।

सूत्रों की मानें तो अगर दोनों नेता राजी हो जाते हैं तो दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। चूंकि नई दिल्ली लोकसभा सीट पर सरकारी कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है, तो यशवंत सिन्हा को इस सीट से उतारा जाएगा। जबकि पूर्वांचल व पंजाबी मतदाता बहुल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में होंगे। खुद बिहार से ताल्लुक रखने वाले शत्रुघ्न की पत्नी पंजाब की हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!