गठबंधन के लिए अब भी BSP के पीछे पड़ी है कांग्रेस | MP ELECTION NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का ऐसा हाल तो कभी नहीं था। 2013 के चुनाव में इतने अंतर से भी नहीं हारे थे। कांग्रेस की इतनी दयनीय हालत तो पहले कभी नहीं हुई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने वरिष्ठ नेता और मप्र प्रभारी रामअचल राजभर ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि कांग्रेस से गठबंधन की संभावनाएं समाप्त हो चुकीं हैं। हमारी पहली लिस्ट आ गई है, दूसरी जल्द आने वाली है। राजभर ने कहा कि कांग्रेस वाले क्या कह रहे हैं, ये वही जानें। इधर कमलनाथ के खास प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि हम अब भी गठबंधन को तैयार हैं। 

अब सपा और गोंगपा की तरफ देख रही है कांग्रेस
कांग्रेस ने अब तक गठबंधन की स्थिति को स्पष्ट नहीं किया है। तीसरे मोर्चे के दल गोंगपा और सपा भी उससे गठबंधन की संभावना तलाश रहे हैं। बसपा ने जरूर कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए सभी सीटों पर लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। बसपा ने कहा कि गठबंधन ही करना होता तो पहले ही कर लिया होता।

बसपा ने 50 मांगी थी अब गोंगपा भी 25 मांग रही है
जानकारी के मुताबिक बसपा ने पूर्व में कांग्रेस से 50 सीटों पर गठबंधन की शर्त रखी थी। लेकिन, कांग्रेस को यह ज्यादा लगी इसलिए बात आगे नहीं बढ़ी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को यह उम्मीद थी कि बाद में सीटों पर समझौता हो जाएगा लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इसकी मुख्य वजह थी कि अगर अन्य दलों के साथ भी गठबंधन हुआ तो वे भी सम्मानजक सीटों की मांग करेंगे। गाेंगपा अब भी कम से कम 25 सीटोें पर गठबंधन की मांग पर अड़ी है। ऐसी स्थिति बनने के कारण कांग्रेस ने अब तक गठबंधन का रुख स्पष्ट नहीं किया था।

हमारी दूसरी लिस्ट भी आने वाली है: बसपा
इस मामले में बसपा के वरिष्ठ नेता और मप्र प्रभारी रामअचल राजभर ने कहा कि कांग्रेस के साथ बसपा कोई गठबंधन नहीं करेगी। अगर करना ही होता तो प्रत्याशियों की सूची जारी ही नहीं की जाती। कांग्रेस कुछ भी कहती रहे, बसपा को उससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश के बाद दूसरी सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।

हम हाथ मिलाने को तैयार
समान विचारधारा वाले दलों के साथ हाथ मिलाने में कांग्रेस को कोई परेशानी नहीं है। गठबंधन पर विचार किया जा सकता है। अगले महीने इस विषय में कुछ हो सकता है।
नरेंद्र सलूजा, कमलनाथ के नजदीकी एवं प्रवक्ता, कांग्रेस
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !