BIHAR में ब्राह्मणों पर लाठीचार्ज @ SC/ST-ACT

पटना। भारत बंद के दौरान गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर ब्राह्मण एकता मंच के हजारों कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई। जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाठीचार्ज से मची अफरा तफरी, कई कार्यकर्ता घायल
ब्राह्मण एकता मंच के हजारों कार्यकर्ता गांधी मैदान से हाथों में पोस्टर बैनर लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने मौर्यालोक के पास बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने लगे। वे जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंचे, पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से करीब आधे घंटे तक अफरा तफरी मच गई। लाठीचार्ज में कई लोगों का सिर फूट गया।

गिरफ्तार लोगों की जल्द हो रिहाई
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि 6 सितंबर को भारत बंद के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जल्द रिहा किया जाए। कार्यकर्ताओं की मांग है कि भारत बंद के दौरान कई जिलों में महिलाओं पर हुए बर्बर्तापूर्ण कार्रवाई पर सरकार एक्शन ले। भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच के कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकार गरीब सवर्णों को आरक्षण दे ताकि उन्हें भी आगे बढ़ने का मौका मिले।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!