कमलनाथ: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस भेजा | MP NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। मध्‍य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई शुक्रवार 31 अगस्त को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में फ्री एंड फेयर चुनाव कराने की कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के चीफ कमलनाथ और राजस्थान कांग्रेस के चीफ सचिन पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि कोर्ट चुनाव आयोग को निर्देश दे कि वो मध्यप्रदेश और राजस्थान में फ्री एंड फेयर चुनाव कराने के लिए बोगस वोटरों को लिस्ट से हटाए।

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता कमलनाथ की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। याचिका में वीवीपीएटी पर्चियों के सत्यापन की मांग की भी की गई है और कहा है कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को निर्देश दे कि EVM में डाले गए वोटों का मिलान VVPAT से किया जाए। इसके अलावा VVPAT से निकलने वाली स्लिप दिखने का वक्त सात सेकेंड से बढ़ाया जाए।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!