मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह का उचित उत्तराधिकारी है यह युवा नेता | MP MEWS

उपदेश अवस्थी/भोपाल। इंदौर में कांग्रेस का वो युवा विधायक जो कल तक एक नौटंकीबाज नेता लगता था। कहा जाता था कि खबरों में बने रहने के लिए ड्रामे करता है, आज काफी गंभीर और जमीनी सा लगने लगा है। कम शब्दों में समाप्त करूं तो मप्र में यदि दिग्विजय सिंह के बाद कोई जमीन पर नजर आ रहा है तो वो जीतू पटवारी ही है। मेरे विचार से जीतू पटवारी ही दिग्विजय सिंह का उचित उत्तराधिकारी है। यहां मेरा आशय यह कतई नहीं है कि वो 2018 के चुनाव में या चुनाव के बाद सीएम पद का दावेदार है। 

गजब का जुनून नजर आ रहा है

जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। ऐसे और भी अध्यक्ष हैं परंतु जीतू पटवारी में कुछ अलग ही नजर आ रहा है। सीएम शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में तो सब जानते ही हैं। आपको याद होगा कांग्रेस ने इसके पीछे एक यात्रा निकाली थी, नाम रखा था 'जन जागरण यात्रा' कमलनाथ ने केवल झंडी दिखाई। सिंधिया ने तो इस यात्रा का एक फोटो तक ट्वीट नहीं किया। कांग्रेस के दूसरे नेता भी इस यात्रा का जिक्र तक नहीं करते। पीसीसी के मीडिया सेंटर से रोज बेतुके बयानों के प्रेस रिलीज आते हैं परंतु 'जन जागरण यात्रा' के लिए 2 शब्द नहीं लिखे जाते। बावजूद इसके जीतू पटवारी गांव गलियो में घूम रहा है। अपनी विधानसभा में नहीं, पूरे प्रदेश में। कहीं 20-25 बच्चे तो कहीं हजारों की भीड़ मिल जाती है। वो ना तो भीड़ से घमंडी बन रहा है और ना ही 20-25 बच्चों की मौजूदगी उसे हतोत्साहित कर पा रही है। 

अर्जुन सिंह की परंपरा का नेता नजर आ रहा है जीतू

मध्यप्रदेश कांग्रेस में कई दिग्गज नेता हुए। ज्यादातर रॉयल और लक्झरी रहे। अर्जुन सिंह एक मात्र ऐसे नेता थे जिनका संपर्क पूरे प्रदेश में था। अर्जुन सिंह में लोगों को जोड़ने की कला था। एक जादू था जो उनके निधन के वर्षों बाद तक चला। शायद अजय सिंह राजनीति में स्थापित ही इसलिए हो पाए क्योंकि अर्जुन सिंह ने प्रदेश में हजारों लोग कमा लिए थे। दिग्विजय सिंह में भी ऐसा ही कुछ नजर आया। कमलनाथ जहां प्रतिदिन 500 मीटर भी पैदल नहीं चलते। दिग्विजय सिंह किलोमीटर नाप रहे हैं। कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। समझ रहे हैं, समझा रहे हैं। जबकि कमलनाथ या ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलना आम और ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए लगभग असंभव सा है। जीतू पटवारी में भी अर्जुन सिंह की राजनीति का अंश नजर आ रहा है। जीतू लोगों को जोड़ने के प्रयोग कर रहे हैं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!