हमारे यहां INVEST करो, BANK से ज्यादा रिटर्न दूंगा: नितिन गडकरी | INVESTMENT PLAN

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। भारत सरकार के केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आम लोगों ने कहा है कि वो अपनी छोटी बचत को बुनियादी क्षेत्र में निवेश करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बांड से खुदरा निवेशकों को बैंक के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलेगा। नितिन गडकरी ने कहा, 'हमारा टोल कलेक्शन अच्छा है। हमारी रेटिंग ट्रिपल ए है। हिंदुस्तान के छोटे निवेशकों को बैंकों में जितना रिटर्न मिलना चाहिए, नहीं मिल रहा है। इसलिए हमने कहा कि हम देंगे। मैंने आठ प्रतिशत रिटर्न दिया है और थोड़ा ज्यादा देने में भी दिक्कत नहीं है।

शिपिंग में भी निवेश के मौके 
गडकरी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा, 'हमारे पास निवेश कीजिए और मैं बैंक सेविंग से कहीं बेहतर रिटर्न दूंगा। हम आपके पैसे से सड़क बनाएंगे और आपको रिटर्न देंगे।' उन्होंने कहा कि सड़क के साथ ही शिपिंग सेक्टर पर भी आप निवेश कीजिए, क्योंकि हमारे सभी पोर्ट फायदे में हैं।

एनएचएआई इस साल बांड के जरिए 63,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है। प्राधिकरण ने बीते साल 52,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। उन्होंने कहा, 'सरकार के बजट से ज्यादा हमारा काम लोगों के धन से चलता है। हम आपके धन का इस्तेमाल करके सड़क बनाएंगे और आपको हर महीने रिटर्न देंगे।' उन्होंने कहा कि भारत सर्वाधिक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है।

10 हजार करोड़ का निवेश हुआ
उन्होंने बताया कि इस साल अभी तक सड़क क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा चुका है और 58 प्रोजेक्ट शुरू होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 7.5 लाख करोड़ रुपये का भारतमाला प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो जाएगा और दस नदियों में इनलैंड वाटर शिपिंग प्रोजेक्ट भी शुरू होने के लिए तैयार है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!