महिला बाल विकास अधिकारी के यहां लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की संपत्ति मिली | GWALIOR MP NEWS

ग्वालियर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर सरकारी सेवा में भर्ती हुए ध्रुव सिंह भदौरिया अब भिंड में महिला बाल विकास विभाग का जिला अधिकारी है। लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार तड़के ध्रुव सिंह के यहां छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई भदौरिया के ग्वालियर और भिंड सहित तीन ठिकानों पर की गई। लोकायुक्त को यहां आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं। 

महिला बाल विकास में पदस्थ अधिकारी ध्रुव सिंह भदौरिया भिंड जिले में पदस्थ हैं। लोकायुक्त पुलिस ने ग्वालियर के शताब्दीपुरम स्थित उनके घर और भिंड दोनों जगह पर छापे मारे। छापे में बड़ी संख्या अवैध संपत्ति का पता चला है। इसमें 6 लाख रुपए कैश, दो डुप्लेक्स, दो प्लॉट और गहने मिले हैं। ध्रुव सिंह भदौरिया की नियुक्ति पहले चतुर्थ श्रेणी में हुई थी और फिलहाल वह महिला बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है।

लोकायुक्त को इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी, इसी की जांच के बाद लोकायुक्त की दो टीमों ने ग्वालियर और भिंड में शनिवार तड़के से कार्रवाई शुरू की है प्रारंभिक जांच के बाद ध्रुव सिंह के पास दो डुप्लेक्स बंगले दो, प्लॉट, सोने चांदी की ज्वैलरी 6 लाख की नगदी सहित करोड़ों की संपत्ति मिली है। समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी थी। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !