दिग्विजय सिंह पर एकता यात्रा के बहाने गुटबाजी का आरोप | MP ELECTION NEWS

इंदौर। दिग्विजय सिंह की एकता यात्रा आगर-मालवा टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन बन गई। यहां 2 अलग अलग रास्तों से टिकट के दावेदारों ने रैली निकाली और अपना दम दिखाया। इसके अलावा दिग्विजय सिंह पर ही गुटबाजी का आरोप भी लग गया। पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा के समर्थकों ने दिग्विजय सिंह पर गुटबाजी का खुलासा आरोप लगाया। 

मप्र कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की एकता यात्रा गुरुवार रात आगर पहुंची। शुक्रवार सुबह  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रेस्ट हाउस में आगर व सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदारों से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान सुसनेर क्षेत्र के दावेदारों ने कोटा मार्ग और आगर के दावेदारों ने छावनी नाके से कार्यक्रम स्थल तक रैली निकालकर ताकत दिखाई। 

पूरी एकता यात्रा के दौरान पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का गुट नजर नहीं आया। वर्मा समर्थकों का आरोप था कि हमें तो बुलाया ही नहीं। अपने लोगों से मिलकर दिखावा करके चले गए दिग्विजय सिंह।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !