GWALIOR: चंबल नदी की चपेट में 12 गांव, प्रशासन को पता ही नहीं | MP NEWS

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के क्षेत्र में आने वाली चंबल नदी में बाढ़ से हालात बनने लगे हैंं पिछले 12 घंटे में 35 फीट जलस्तर बढ़ गया है। यदि यही हाल रहे तो अगले 24 घंटे बाद सैंकड़ों ग्रामीण इलाके पानी में डूबे नजर आएंगे। खबर आ रही है कि फिलहाल 12 गांव पानी की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन ने अब तक अलर्ट घोषित नहीं किया है। 

राजस्थान से कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने और तेज बरसात के कारण इलाके में तेजी से पानी का स्तर बढ़ा है। खतरे की स्थिति देखते हुए स्थानीय नाविकों ने नाव बंद कर दी है। इसके बावजूद भी अभी तक प्रशासन ने आसपास के गांव में अलर्ट जारी नहीं किया है। अभी पानी खतरे के निशान से सात मीटर नीचे है। चम्बल पुल की उंचाई 130 मीटर है और खतरे का निशान 119.80 पर है, जबकि 112.53 मीटर पर तक पानी पहुंच चुका है। पिछले 12 घंटे में लगभग 35 फीट पानी बढ़ गया है।

इससे पहले साल 1996 में 128.40 मीटर पर पानी पहुंचा था। वहीं चंबल नदी का जल स्तर बढ़ने से अटेर के 19 गांव व भिण्ड के दो गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन ने अभी तक अलर्ट जारी नही किया है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !