भारतीय सीमा में घुस आई चीन की सेना, 2 टेंट लगे हैं | WORLD NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। डोकलाम विवाद के बाद चीन ने फिर एकबार भारतीय सीमा में घुसपैठ की है। जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने चीन की सेना पूर्वी लद्दाख स्थित डेमचोक सेक्टर के करीब 400 मीटर अंदर घुस आई थी और यहां पांच टेंट लगा दिए थे। दोनों देशों के बीच ब्रिगेडियर स्तर की वार्ता के बाद चेरदॉन्‍ग-नेरलॉन्‍ग नल्‍लान से तीन टेंट हटा लिए गए। हालांकि, दो टेंट अभी भी लगे हैं। इनमें चीनी सेना- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक रह रहे हैं।  

23 विवादित और संवेदनशील इलाकों में से एक है डेमचोक
भारत और चीन के बीच 4000 किलोमीटर की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर करीब 23 विवादित और संवेदनशील इलाके हैं। डेमचोक इनमें से एक है। यहां सीमा की स्थिति साफ न होने की वजह से चीन कई बार घुसपैठ कर चुका है। लिहाजा भारतीय सेना लगातार चौकस रहती है। लद्दाख में त्रिग हाइट्स, दुमशेले, चुमार, स्पांगुर दर्रा और पांगोंग सो जैसे और भी कई विवादित इलाके हैं। 

अमेरिका ने कहा था- डोकलाम में अभी भी चीनी सैनिक
अमेरिका के एक अधिकारी ने पिछले महीने ही डोकलाम में गुपचुप तरीके से चीनी गतिविधि शुरू होने की बात कही थी। दक्षिण और मध्य एशिया विभाग की अमेरिकी अधिकारी एलिस जी वेल्स ने कहा था कि भारत अपनी उत्तरी सीमाओं पर प्रतिबद्धता दिखा रहा है, लेकिन डोकलाम पर उसकी चिंता बनी है। हालांकि, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में बताया कि डोकलाम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जून 2016 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच डोकलाम में तब तनाव बढ़ गया था, जब भारत ने चीनी सैनिकों को वहां सड़क बनाने से रोक दिया था। यह विवाद 73 दिन तक चला था। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!