अब WhatsApp ग्रुप एडमिन को जेल नहीं जाना पड़ेगा | TECH NEWS

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि ग्रुप का कोई भी सदस्य ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज डाल देता है और पुलिस संबंधित सदस्य के साथ-साथ ग्रुप एडमिन को भी गिरफ्तार कर लेती है परंतु अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि व्हाट्सएप ग्रुप में एडमिन के अलावा कोई अन्य सदस्य मैसेज कर ही नहीं पाएगा। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने ग्रुप एडमिन्स के लिए नया फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर के तहत अगर व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन, ग्रुप में मैसेजेज को नियंत्रित कर सकेंगे। इससे ग्रुप में गैर-जरुरी मैसेजेज नहीं भेजे जा सकेंगे।

कैसे एक्टिव होगा यह फीचर 
यह फीचर ग्रुप सेटिंग्स के अंदर दिया गया होगा। इसमें सेंड मैसेज नाम का विकल्प होगा। सेंड मैसेज विकल्प एडिट ग्रुप इंफो के साथ आएगा। इस पर टैप करने के बाद आपको पार्टिसिपेंट और ओनली एडमिन्स का विकल्प मिलेगा। इसमें अगर एडमिन ओनली एडमिन वाले विकल्प पर टैप करता है तो मैसेजेज को केवल एडमिन ही नियंत्रित कर पाएगा।

आपको बता दें कि इस फीचर को भारत में व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के बढ़ते जारी किया गया है। दरअसल, कई कंपनियां ऐसी हैं जो इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रोडक्ट खरीदती और बेचती हैं। ऐसे ग्रुप्स में कई लोग गैर-जरुरी मैसेज भेजते हैं जिससे अन्य सदस्यों को परेशानी होती है। ऐसे में यह फीचर कंपनियों को ऐसे मैसेजेज को स्पैम करने का अधिकार होगा।

आपको बता दें कि सबसे पहले ग्रुप एडमिन कंट्रोल को मई में रिलीज किया गया था। इस दौरान ग्रुप एडमिन को ग्रुप डिसक्रिप्शन और आइकन को बदलने के अधिकार दिए गए थे। साथ ही इस फीचर के तहत यह भी सुनिश्चित किया गयी था कि कोई भी ग्रुप एडमिन उसी ग्रुप के दूसरे एडमिन को नहीं हटा सकता है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !