पति ने MISSED CALL पर आपत्ति की तो WIFE ने ACID पी लिया

NEWS ROOM
INDORE: गांंधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। पांच दिन पूर्व उसके फोन पर मिस्‍ड कॉल आया था। पति ने उस पर आपत्ति ली और दोनों में कहासुनी हो गई। डर के कारण पत्नी ने एसिड पी लिया। पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय दीपा चौहान निवासी अरिहंतनगर को 11 जुलाई को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। जिसकी शनिवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पति संजय(चौकीदार) ने बताया पांच दिन पूर्व दीपा के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से मिस्‍ड कॉल आया था।

जब उसके बारे में पूछा तो दीपा ने कहा रॉंग नंबर से कॉल आया है। शक होने पर संजय ने उसी नंबर पर कॉल किया तो साड़ू का निकला। संजय ने दीपा पर आरोप लगाया कि ड्यूटी जाने के बाद दीपा साडू से बात करती थी। 
गुस्से में संजय ने कहा इस बारे में साडू से बात करने जा रहा है। डर के कारण दीपा ने खुद को रुम में बंद किया और एसिड पी लिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!