Bhopal: अब विभा और रोहित की कॉल डीटेल्स की छानबीन करेगी पुलिस

भोपाल। राजधानी के हाईप्रोफाइल किडनैपिंग केस में अब पुलिस ने भी यूटर्न ले लिया है। इस केस की पीड़ित लड़की विभा श्रीवास्तव की सी ग्रेड फिल्मों की लिंक सामने आने के बाद पुलिस ने रोहित सिंह के बयान की छानबीन की और अब पुलिस भी यह मान रही है कि विभा ने ही फोन करके रोहित को घर में बुलाया था। अब पुलिस विभा श्रीवास्तव और रोहित सिंह के कॉल डीटेल्स की छानबीन करेगी। राहुल लोढा, पुलिस अधीक्षक दक्षिण भोपाल ने यह बयान जारी किया है। 

विभा से प्यार करता हूं और उसी से शादी करूंगा: रोहित
विभा को उसी के घर में बंधक बनाने के मामले में गिरफ्तार किए गए रोहित सिंह ने पुलिस को बयान दिया था कि रात 12 बजे खुद विभा ने सब के सो जाने के बाद उसे घर के अंदर कमरे में लिया था। रोहित लॉकअप में बताया कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वह बस एक ही रट लगाए हुए है लड़की से प्यार करता है। शादी उसी से करेगा। भोपाल आने के बाद वह सीधा लड़की के घर पहुंचा था। इधर यूट्यूब पर भी विभा के कुछ वीडियो नजर आ रहे हैं। 

जब तक वो जेल में है, तब तक जिंदा है: पिता
मिसरोद में मॉडल को बंधक बनाने वाले रोहित से परिवार भी परेशान था। मई माह में बहन की शादी में शामिल होने अपने घर लोधा आया तो पैसे की मांग करते हुए मारपीट तक की। इससे गुस्साए उसके पिता रेशमपाल ने संपत्ति से बेदखल कर दिया। इसकी कानूनी प्रक्रिया कर थाना पुलिस को भी जानकारी दी। यहां से रोहित दो दिन पहले ही भोपाल गया था। रोहित के पिता का ताजा बयान आया है। उनका कहना है कि यदि उन्होंने रोहित की जमानत करवा दी तो या तो वो खुद मर जाएगा या विभा के घरवाले उसे मार डालेंगे। जब तक वो जेल में है, तब तक जिंदा है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!