DIGVIJAY SINGH: कांग्रेस कार्यसमिति के बाद, कांग्रेस की यात्रा के पोस्टर से भी गायब | MP ELECTION NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। 6 माह लम्बी नर्मदा पदयात्रा करके लौटे दिग्विजय सिंह के दिन कैसे चल रहे हैं, अनुमान लगाना उतना ही मुश्किल हो गया है, जितना दिग्विजय सिंह के दिमाग में चल रही प्लानिंग को समझना। कल ही राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की लिस्ट जारी की जिसमें उन्हे कमल नाथ के साथ बाहर कर दिया गया। कार्यसमिति से बाहर करने पर युवराज जयवर्धन सिंह ने सफाई दी थी कि वो खुद मध्यप्रदेश में सक्रिय रहना चाहते थे इसलिए उनका नाम लिस्ट में नहीं है। लेकिन अब मध्यप्रदेश में निकाली जा रही कांग्रेस की जन जागरण यात्रा के रथ से भी दिग्विजय सिंह का फोटो गायब है। 

कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की योजना और अनुमति के बाद निकाली जा रही जन जागरण यात्रा के लिए जो रथ तैयार किया गया है उसमें राहुल गांधी, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया तो हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह गायब हैं। निश्चित रूप से इसे क्लर्क की गलती नहीं कहा जा सकता। काफी विचार विमर्श के बाद ही यह पोस्टर तैयार किया गया होगा क्योंकि यह जीतू पटवारी की यात्रा का नहीं, कांग्रेस का पोस्टर है। तो क्या दिग्विजय सिंह को प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति से भी बाहर कर दिया गया। वो बस संगत की पंगत ही करते रह जाएंगे। 

जयवर्धन और कमलनाथ के बयान में अंतर
कांग्रेस कार्यसमिति से बाहर निकाले जाने पर जयवर्धन सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव हैं। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी से कहा था कि वो मध्यप्रदेश के लिए काम करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें कुछ समय यहां के लिए दिया जाए। ये गुज़ारिश की गयी थी कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने तक उन्हें यहीं सक्रिय रहने दिया जाए। जयवर्धन सिंह के मुताबिक इन्हीं कारणों के चलते दिग्विजय सिंह ने खुद ही कार्यकारिणी से हटने की इच्छा ज़ाहिर की थी। जयवर्धन के बयान से इतर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि दिग्विजय सिंह लंबे समय तक सीडब्लूसी में रहे हैं- राहुल जी की मंशा कि अब दूसरों को भी इसमें मौका मिले। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!