BETUL के जंगल में मिले दो महिलाओं के कंकाल

BHOPAL: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शाहपुर और बीजादेही थाना क्षेत्र के जंगलों में दो कंकाल मिले हैं। एक कंकाल के ऊपर साड़ी लिपटी है तो दूसरे कंकाल के पैरो के ऊपर जींस और ऊपर के हिस्से में चुनरी है। दोनों कंकालों को अलग-अलग प्लास्टिक में लपेटकर फेंका गया है। कंकालों को भोपाल के मेडिकोलीगल संस्थान लाया जा रहा है। जहां उनकी फोरेंसिक जांच की जाएगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जंगल में दो कंकाल पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगल में पहाड़ी पर एक महिला का कंकाल मिला। वहीं थोड़ी दूरी पर जींस में एक और कंकाल मिला।

कपड़ों देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों कंकाल महिलाओं के हो सकते हैं। दोनों की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद लाशों को यहां लाकर फेंका गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !