साप्ताहिक राशिफल: 23 जुलाई से 29 जुलाई 2018 | Weekly Horoscope

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल


23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही मेष राशि के जातक और जातिकाओं को उच्च शिक्षा, कला, तकनीक, सौंदर्य, साहित्य, चिकित्सा, प्रबंधन के संबंधि क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के प्रथम भाग में संतान पक्ष की खुशहाली का कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपकी वित्तीय स्थिति अधिक सुदृढ़ रहेगी। वैवाहिक जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में प्रगति के योग रहेगे। आपकी योग्यताओं का बढि़या लाभ रहेगा। इस सप्ताह के द्वितीय भाग में सेहत संदर्भों में पीड़ाएं उभर सकती है। धन संदर्भों में व्यय की अधिकता से मन में असंतोष उतन्न हो सकता है। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग पत्नी व बच्चों के मध्य हंसी-खुशी के पल देने वाला रहेगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। आपका रूख धर्म कार्यों के आयोजनों को मूर्तरूप देने का हो सकता है। जीवन सहचर के मध्य कोई विवाद हैं, तो आप उन्हे हल करने में इस सप्ताह दिलचस्पी दिखा सकते हैं। अर्थात् यह सप्ताह शुभता को बढ़ाने वाला रहेगा।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: इस सप्ताह वृष राशि के जातक एवं जातिकों को कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति रहेगी। माता-पिता को आपकी व्यावहारिकता से प्रसन्नता रहेगी। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे। इस सप्ताह का प्रथम भाग पदोन्नति के योग देने वाला रहेगा। संबंधित सेवा क्षेत्रों में कार्य करने का अनुकूल माहौल प्राप्त होने के योग रहेगे। इस सप्ताह के द्वितीय भाग में आपकी दक्षताओं मे वृद्धि के योग रहेगे। आपकी वित्तीय स्थिति अधिक मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर गुणवत्ता भरा रहेगा। यदि आप इस सप्ताह भौतिक सुख के साधनों मे वृद्धि करना चाह रहे हैं। तो निश्चित सफलता के प्राप्त होने के आसार हैं। इस सप्ताह के मध्य में दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। कला, शिक्षा, साहित्य, संगीत, सौंदर्यं, चिकित्सा, तकनीक, नेतृत्व, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति रहेगी। संतान पक्ष को उन्नति की ओर अग्रसर करने में महती कामयाबी रहेगी। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य मधुरता की स्थिति और भी मजबूत रहेगी। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग अचानक ही भाग-दौड़ को बढ़ा सकता है। सेहत में नरमी के आसार रहेगें।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से ही मिथुन राशि के जातक एंव जातिकाओं को सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयासों को लाभकारी परिणाम प्राप्त रहेगे। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। स्वजनों के मध्य सुखानुभूति के योग रहेगे। राजनैतिक जीवन में महतमी कामयाबी रहेगी। इस सप्ताह परिवारिक जीवन में धर्म कार्यो के आयोजनों को मूर्त रूप दिया जा सकता है। इस सप्ताह का मध्य भाग आपके व्यावसाय में प्रगति देने वाला रहेगा। संबंधित अधिकारी के द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जा सकती है। स्वास्थ्य संदर्भों में नरमी के आसार रहेगे। माता-पिता से खुशहाली प्राप्त होने के योग रहेगे। इस सप्ताह का मध्य आपकी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। किन्तु धन संबंधों में कशमकश करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह का अंतिम भाग संतान पक्ष की तरक्की का समाचार देने वाला रहेगा। निजी संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह का अंतिम भाग अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। साथी के मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्त रूप दिया जा सकता है। धन निवेश व विदेश संदर्भों के लिहाज से इस सप्ताह विवादों की स्थिति हो सकती है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखना अपेक्षित रहेगा।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही अचल सम्पत्ति को संवारने व उसे विस्तारित करने में सुखद अवसर रहेगे। किसी प्रस्तावित भू-जायदाद को क्रय करने की दिलचस्पी हो सकती है। पितृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ रहेगा। श़त्रु पक्ष को पराजित करने की क्षमता रहेगी। सेहत में नरमी के आसार रहेंगे। उचित खान का क्रम अपेक्षित रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग मे क्रीड़ा व व्यावसायिक प्रतियोगिताओं में भाग्य साथ देगा। आपके प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजनों को मूर्तरूप दिए जाने के योग रहेगे। राजनैतिक जीवन में आपकी साख स्थापित होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। यदि कोई विवाद हैं। तो उन्हें हल करने के अनुकूल अवसर रहेगे। इस सप्ताह का अंतिम भाग पारिवारिक जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता रहेगी। अर्थात् इस सप्ताह आपकों अनुकूल परिणाम अधिक प्राप्त होने के आसार रहेगे।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: सिंह राशि के जातक और जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही खुशी का समाचार प्राप्त रहेगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना तय रहेगा। आपकी शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि के योग रहेगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में अपेक्षित कामयाबी के योग रहेगे। किसी दीर्घावधिक लंबी योजना को मूर्त रूप देने में इस सप्ताह विचार हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग रहेगे। पत्नी व बच्चों के मध्य आपसी सामांजस्य स्थापित रहेगा। किन्तु इस सप्ताह का द्वितीय भाग आपके अदालती मामलों में पकड़ को मजबूत बनाने वाला रहेगा। और भू-जायदाद के संदर्भों मे मंगलकारी परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेगे। सेहत संदर्भो में नरमी के आसार इस सप्ताह के द्वितीय और अंतिम भाग तक रहेगे। निजी संबंधों में निकटता हेतु अधिक समय देना पड़ सकता है। वित्तीय स्थिति को उच्चता के मुकाम तक पहंचाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। संबंधित तथ्यों की उपेक्षा से बचना फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: कन्या राशि के जातक व जातिकाओं को इस सप्ताह के शुरूआती दिनों में ही धन निवेश व विदेश संदर्भो में लाभकारी परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेगे। किए गए प्रयासों का बढि़या व सकारात्मक असर रहेगा। शत्रु पक्ष को मात देने की क्षमता में वृद्धि के योग रहेगे। इस सप्ताह लंबी व लाभकारी यात्रा के योग विद्यमान रहेगे। किन्तु सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका रहेगी। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें। इस सप्ताह द्वितीय भाग मे आपको कई संदर्भो मे उत्साह जनक परिणाम प्राप्त होने के योग रहेगे। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। किसी निकटतम व्यक्ति के मध्य सेवा समझौतों में हस्ताक्षर होने के योग रहेगे। पत्नी व बच्चों के मध्य आपसी तालमेल का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत रहेगा। कार्य व व्यापार के संबंधि क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे। कहीं न कहीं से धन लाभ प्राप्त होने के आसार रहेगे। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग सेहत के लिहाज से मध्यम रहेगा। किन्तु भू-जायदाद के संदर्भों में लाभकारी सिद्ध होगा। पितृ पक्ष के मध्य किसी महत्वपूर्ण मामलें में सहमति के योग रहेगे।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही तुला राशि के जातक व जातिकाओ को वित्तीय संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेगे। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। रहन-सहन का स्तर उच्चता की ओर अग्रसर रहेगा। आय के संबंधित स्रोतो से इच्छित लाभ प्राप्त करने में कामयाबी हासलि रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह का प्रथम भाग अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। साथी के मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्त रूप दिया जा सकता है। इस सप्ताह का प्रथम भाग आपकी निपुणताओं को बढ़ाने वाला रहेगा। कहीं न कहीं से दक्षताओं का लाभ रहेगा।  किन्तु सप्ताह का मध्य भाग आपके धन निवेश व विदेश संदर्भों में उन्नति देने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से निकटता का लाभ रहेगा। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग कई सदंर्भो में मंगलकारी परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत खिली हुई रहेगी। पारिवारिक जीवन  में मांगलिक कार्यो के आयोजनों को मूर्त रूप दिया जा सकता है। अर्थात् इस सप्ताह शुभ परिणामों की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: वृश्चिक राशि के जातक और जातिकाओं हेतु इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग रहेगे। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। पारिवारिक जीवन में भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने में कामयाबी रहेगी। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता रहेगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे। कहीं न कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होने के योग रहेगे। इस सप्ताह के प्रथम भाग में आपकी सेवाओं को विस्तारित करने पर विचार हो सकता है। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपकी वित्तीय स्थिति उच्चता के संकेत देने वाला रहेगी। प्रेम संबंधों में लिहाज से इस सप्ताह सकारात्मक परिणाम प्राप्त रहने के आसार रहेगे। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। स्वजनों के सहयोग से धर्म कार्यो के आयोजनों को मूर्त रूप दिया जा सकता है। संतान पक्ष को उन्नति की ओर अग्रसर करने की मुहिम छिड़ सकती है। सौंदर्य, कला तनकनी के संबंधित क्षेत्रों मे प्रगति के योग रहेग। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग सेहत के लिहाज से सुस्ती भरा हो सकता है तथा धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका रहेगी। संबंधित पक्षों को उपेक्षा से बचना होगा।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से आजीविका के संदर्भों उन्नति प्राप्त होने के योग रहेगे। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों की इकाइयों में रोजगार के अनुकूल अवसर रहेगे। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। आाजीविका के संदर्भों में भाग्य साथ देगा। सहकर्मियों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में गृहस्थ जीवन में भवन व वाहन संदर्भों में लाभप्रदता की स्थिति कायम करने में महती प्रगति के योग रहेगे। कहीं न कहीं से धन लाभ रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। साथी के मनोनुकूल परिधानों की खरीद को मूर्त रूप दिया जा सकता है। दाम्पत्य जीवन में संतान सुख के योग रहेगे। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्रों मे तरक्की चाहते हैं, तो इस सप्ताह के अंतिम भाग में इच्छित मुकाम हासिल हाने के योग रहेगे। प्रयासों को तीव्र करे। कुल मिलाकर यह सप्ताह कई मामलों में अनुकूलता देने वाला सिद्ध होगा।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही मकर राशि के जातक व जातिकाओं को धन निवेश व विदेश संदर्भों मे महती प्रगति के योग रहेगे। आपके प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। दस्तावेजों को लेकर चल रही कशमकश धीरे-धीरे सामान्य रहेगी। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार रहेगे। गुप्तांगों में पीड़ाएं उभर सकती हैं। संबंधित पहलुओं को नज़र अंदाज न करें। इस सप्ताह का द्वितीय भाग स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने के सुअवसर देने वाला रहेगा। यदि कोई विवाद हैं, तो उन्हें हल करने में महती प्रगति के योग रहेगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। इस सप्ताह का मध्य भाग आपके किस्मत को चमकाने वाला रहेगा। राजनैतिक जीवन में कोई महती कामयाबी रहेगे। पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यों के आयोजनों की तरफ आपका रूख हो सकता है। वहीं इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला रहेगा। यदि अल्पकालिक सेवाएं दे रहें हैं, तो उन्हें विस्तारित किए जाने के योग रहेगे। कार्य क्षेत्रों मे अनुकूल माहौल प्राप्त होने के योग रहेगे। अर्थात् इस सप्ताह आपके शुभ परिणामों की अधिकता रहेगी।

कुम्भ राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: इस सप्ताह के शुरूआती भाग से ही कुम्भ राशि के जातक व जातिकाओं को कई मामलों में उत्साह जनक सफलता प्राप्त होने के योग रहेगे। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। आजीविका के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य संदर्भों में महती प्रगति के योग विद्यमान रहेगे। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना तय है। वैवाहिक जीवन में सुखानुभूति के योग रहेगे। यदि कोई विवाद हैं, तो उन्हें सुलझाने में प्र्र्रगति के योग रहेगे। इस सप्ताह आपका रूझान धर्म कार्यो की तरफ हो सकता है। इस सप्ताह का मध्य भाग धन निवेश व पूंजी संदर्भों में लाभप्रदता को बढ़ाने वाला रहेगा। कानूनी मामलों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल रहेगा। सेहत संदर्भों में गिरावट की स्थित हो सकती है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखना होगा। पिछले दिनो से लंबित योजनाओं को मूर्तरूप देने पर इस सप्ताह विचार हो सकता है। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके किस्मत को चमकाने वाला साबित रहेगा। गृहस्थ जीवन में धर्म कार्यों के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। अर्थात् इस सप्ताह आप को सेवा क्षेत्रों में कोई उपलब्धि हासिल होने के योग रहेगे। प्रेम संबंधों में गिरावट की आशंका रहेगी।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

23 जुलाई से 29 जुलाई 2018: मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के प्रथम भाग से धन निवेश व विदेश संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेगे। कानूनी मामलों में आपका पक्ष अधिक सबल रहेगा। स्वजनों के मध्य निकटता का लाभ होगा। पूर्व के विवादों को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है। उचित खान का क्रम अपेक्षत रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य कहा-सुनी हो सकती है। इस सप्ताह का मध्य भाग आपकी खुशियों में इजाफा करने वाला रहेगा। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयासों को तीव्र करे निश्चित सफलता प्राप्त होने के योग रहेगे। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग रहेगे। इस के मध्य भाग में जीवन साथी व बच्चों के मनोनुकूल परिधानों की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता है। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग धन निवेश व विदेश संदर्भों में बढ़त देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के अंत में कोई लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेगे। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य अनबन की स्थिति उभर सकती है। धन संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका रहेगी। सम्बंधित तथ्यों की उपेक्षा से बचना होगा। अर्थात् इस सप्ताह आपको अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

Astrologer: Pt. Umesh Chandra Pant
Pavitra Jyotish Kendra, 
253, 4th Floor,
Studio No. 1 & 2, in front of Lift (Elevator),
Shahpur Jat, Opp. Govindam Sweets, New Delhi – 110049
Mobile: +91-95821-92381

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !