शिवराज सरकार के लिए महिला वन कर्मचारियों ने मुंडन कराया

भोपाल। वेतन विसंगति दूर करने सहित 19 सूत्रीय मांगाें को लेकर वन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10वें दिन शनिवार को भी जारी रही। अशोकनगर में वन विभाग की हड़ताली महिला कर्मचारियों ने आज शिवराज सिंह चौहान सरकार के लिए अपने केश अर्पित किए। इसके अलावा बड़वानी में भी वन कर्मचारियों ने मुंडन कराया। महिला कर्मचारियों द्वारा केश त्याग करने के बाद वन कर्मचारियों की हड़ताल सुर्खियों में आ गई है। विपक्ष हमलावर हो गया है और सरकार बैकफुट पर है। 

भोपाल में हुई बैठक में वन कर्मचारी संघ के प्रांत उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाचोरे, जिलाध्यक्ष निलेश त्यागी, संभागीय सचिव विश्वदीपक त्रिपाठी, प्रांतीय सदस्य सुनील सोमानी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। सभी 51 जिलों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में तय किया कि अब चाहे जो हो जाए। मांगे पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 

मांगों को लेकर वन कर्मचारी संघ एवं रेंजर एसोसिएशन संघ तेंदूपत्ता प्रबंधक स्थाई कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर सम्मिलित हैं। उनका कहना है कि अगर हमारी जायज मांगे सरकार द्वारा नहीं मानी जाती है तो हम सरकार का विरोध करते रहेंगे। जब तक हमारे आदेश जारी नहीं हो जाते। बता दें कि शुक्रवार टीकमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वन कर्मचारियों की धरना स्थल पर जाकर उनको समर्थन दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हड़ताली कर्मचारियों का साथ देने का ऐलान कर चुके हैं। 
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!