टाटा मैजिक को बनाया बेडरूम और खुलेआम चला जिस्म का कारोबार

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। अब तक आपने कोठे, फ्लैट, फार्महाउस ओर स्पा सेंटर पर जिस्म का कारोबार देखा होगा परंतु चंडीगढ़ में टाटा मैरिज में चल रही वैश्यावृत्ति को पकड़ा गया है। इस सेक्स रैकेट में सिर्फ 3 लोग हैं। एक बुकी, दूसरा ड्राइवर और तीसरी नेपाली महिला। तीनों दिन में सामान्य नौकरियां करते और आॅफिस बंद होते ही ग्राहक की तलाश में निकल जाते। उन्होंने बाहर से आम यात्री वाहन की तरह दिखने वाली टाटा मैजिक को अंदर से बेडरूम की तरह सजा रखा था। ग्राहक जिस जगह पर होता वहीं से लिफ्ट कराते और चले जाते किसी सुनसान जगह पर। कई बार चलती मैरिज में शहर की सड़कों पर भी। 

पंजाब के जालंधर में कूल रोड पर पुलिस की रूटीन जांच के दौरान सैक्स रैकेट ट्रेप हो गया। पुलिस ने नेपाल निवासी 35 साल की महिला, 2 ग्राहक टिंकू व अनोखे लाल और ड्राइवर चेतन को गिरफ्तार किया है। सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से टिंकू, अनोखे लाल, चेतन कुमार और महिला को जेल भेज दिया गया। एसएचओ बिमल कांत ने बताया कि वे रात में अपनी टीम के साथ राउंड पर थे। इस दौरान खबर मिली कि कूल रोड पर सेक्स रैकेट चलता है। मौके पर पहुंच कर जांच की गई तो एक शख्स टाटा मैजिक के पास घूम रहा था। संदिग्ध गतिविधि होने के कारण पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। टीम ने पास खड़ी टाटा मैजिक की तलाशी ली तो अंदर एक युवक और महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करती है और रात में यह काम करती थी।

गिरफ्त में आए आरोपितों ने बताया कि ग्राहक उन्हे खुद फोन करके बुला लेते थे। वो ग्राहक के पास जाते और उसे मैजिक में अपने साथ लेकर आगे बढ़ जाते। ग्राहक भी खुद को सुरक्षित महसूस करते थे। बुकी नए ग्राहकों की तलाश करते थे और कभी ग्राहक नहीं मिलते तो युवती खुद उन्हे फंसाने के लिए चौक चौराहों पर निकल पड़ती थी। जो भी पैसा कमाते सब आपस में बांट लिया करते थे। इससे अतिरिक्त आमदनी हो जाती थी। आधीरात के बाद घर चले जाते थे। किसी को शक भी नहीं होता था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!