सूर्य ने राशि बदली, पढ़िए आप कितने प्रभावित होंगे

ग्रहों के राजा सूर्यदेव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। 15 जून को उन्होंने मिथुन राशि में प्रवेश किया। यहां वो 16 जुलाई तक रहेंगे। 15 जून से सूर्य और शनि के आमने-सामने हो जाने से कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन दोनों ग्रहों के कारण जॉब और बिजनेस में विवाद हो सकते हैं। जरूरी काम भी अधूरे रहेंगे। वहीं कुछ लोगों के दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। चोट और दुर्घटना भी हो सकती है। पुराने दुश्मन परेशान करेंगे। आसपास के लोगों से मदद नहीं मिल पाएगी। कुछ पारिवारिक मामले भी उलझ सकते हैं। ये परेशानियां 16 जुलाई तक रहेंगी।

मेष (Aries)
मिथुन राशि में सूर्य के आ जाने से आपके लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता। सूर्य-शनि का दृष्टि संबंध बनने के कारण कामकाज में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन उसका फायदा कम ही मिल पाएगा। साथ काम करने वाले लोगों से मदद नहीं मिल पाएगी। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। अधिकारियों या अपने से बड़े लोगों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। कई मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा आप नए कामों की योजनाएं बनाएंगे। नए लोगों से मुलाकात भी करेंगे लेकिन आपको सावधान रहना होगा।

वृषभ (Taurus)
सूर्य के राशि बदलने से आपको धन लाभ तो होगा लेकिन धन हानि होने की भी संभावना है। इस एक महीने आप बिना सोचे समझे बोलकर अपने काम बिगाड़ सकते हैं। आपको संभलकर रहना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण मामले आपके सामने आ सकते हैं। इन दिनों में आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकते हैं। अपनी प्लानिंग या राज की बातें किसी से शेयर न करें। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। किसी तरह का पारिवारिक विवाद भी हो सकता है।

मिथुन (Gemini)
आपकी राशि में सूर्य के आने से आपके स्वभाव और व्यवहार में अनचाहे बदलाव आ सकते हैं। आप आक्रामक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। आप जीवनसाथी पर हावी होने की कोशिश करेंगे। अपनी भावनाएं जीवनसाथी पर न थोपें। इस दौरान कुछ खास दोस्तों और साथ के लोगों से दूरी बन सकती है। सेहत के मामले में ये समय आपके लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। सिरदर्द, बुखार और अांखों का दर्द हो सकता है। आपके रोजमर्रा के कामों में उलझनें बढ़ सकती हैं।

कर्क (Cancer)
सूर्य के राशि बदलने से खर्चा और दौड़भाग बढ़ सकती है। गोचर कुंडली के बारहवें भाव में सूर्य के होने से यात्राओं का योग बन रहा है। दूर स्थान के लोगों से मुलाकात या बातें भी हो सकती हैं। कोर्ट कचहरी या कानूनी मामलों में खर्चा और दोड़-भाग होगी। कोई कानूनी फैसला भी आपके फेवर में होने के योग हैं। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। दूर स्थान से जुड़े किसी बिजनेस में आप पैसा लगा सकते हैं। सूर्य के कारण आपकी सेविंग खत्म हो सकती है। बिना सोचे समझे बोलने से आपके काम बिगड़ने के भी योग बन रहे हैं।

सिंह (Leo)
सूर्य के राशि बदलने के कारण आपको मेहनत का फायदा कुछ कम मिलेगा। इसके अलावा लव लाइफ के लिए ये समय ठीक नहीं है। वहीं सूर्य के प्रभाव से बड़े और प्रभावी लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। इस समय किसी सरकारी योजना या सरकार से आपको फायदा हो सकता है। लोगों की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लोग आपसे इम्प्रेस हो सकते हैं। संतान संबंधी समस्याएं सामने आ सकती है।

कन्या (Virgo)
सूर्य का गोचर कुंडली के दसवें भाव में आने से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है लेकिन आशा से कुछ कम ही फल मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण मामले आपके सामने आ सकते हैं। सूर्य के राशि बदलने से आपके सुख में भी कमी आ सकती है। पारिवारिक अशांति भी रहेगी। सफलता के लिए आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। किसी काम में सफलता के लिए आपको एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी।

तुला (Libra)
मिथुन राशि का सूर्य आपकी गोचर कुंडली के नौवें भाव में है। सूर्य-शनि के आमने-सामने होने से आपको कुछ मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। साथ काम करने वाले दोस्तों और भाइयों से भी मदद नहीं मिल पाएगी। लाभ भाव के स्वामी सूर्य का गोचर कुंडली के नौवें भाप में होना कुछ मामले में आपके लिए शुभ भी रहेगा। इससे आपकी इनकम बढ़ सकती है। लंबी दूरी की यात्राओं का योग बनेगा। पूर्व दिशा की यात्राएं भी इन दिनों में हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में आपका अधिक मन लगेगा। अधिकारियों या सरकारी कामों से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
सूर्य के राशि बदलने से आप बहुत ज्यादा परेशान हो सकते हैं। सूर्य के कारण आपको धन हानि हो सकती है। आपकी राज की बातें उजागर होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेविंग खत्म होने के योग हैं। बिना सोचे समझे बोलने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत और व्यवहार में थोड़ी आक्रामकता और चिड़चिड़ापन रहेगा। बहसबाजी से बचें। आर्थिक हानि हो सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मेहनत ज्यादा रहेगी और उसका फायदा कम मिलेगा। मसालेदार भोजन से दूर रहें। सूर्य की वजह से अनचाही यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

धनु (Sagittarius)
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। मिथुन राशि का सूर्य आपके दाम्पत्य जीवन के लिए ठीक नहीं है। आपको बड़े और खास फैसले लेने से बचना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सावधान रहें। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे तो होंगे लेकिन उनमें मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। अधिकारियों या सरकार से फायदा तो होगा लेकिन कुछ कम। सूर्य के कारण आपका अहंकार भी बढ़ सकता है। खुद पर कंट्रोल करें। आपकी किस्मत का स्वामी शनि से पीड़ित होने के कारण आपको भाग्य का साथ कुछ कम ही मिल पाएगा।

मकर (Capricorn)
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। खर्चा बढ़ सकता है। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। कामकाज में तनाव और दौड़-भाग हो सकती है। यात्राएं भी होंगी। इन दिनों में आपकी कुछ गुप्त बातें या राज भी उजगार होने के योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में आपको सावधान रहन होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने के योग बन रहे हैं। पुराने दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं लेकिन आप दुश्मनों से जीत जाएंगे।

कुंभ (Aquarius)
सूर्य  के प्रभाव से कुछ काम अचानक हो सकते हैं। आप अचानक नौकरी या बिजनेस में बदलाव कर सकते हैं। संतान के लिए समय ठीक नहीं हैं। सेहत के मामले में सावधान रहें। लव लाइफ से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले करने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कुछ योजनाएं पूरी नहीं होने से आप दुखी भी हो सकते हैं। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। इन दिनों में आपको कामकाज का फायदा भी कुछ ही मिल पाएगा।

मीन (Pisces)
मिथुन राशि में सूर्य के अाने से नौकरीपेशा लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को भी धन हानि हो सकती है। मानिसक तनाव बढ़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में विवाद या नुकसान हो सकता है। नए काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। शत्रु परेशान कर सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। दाैड़-भाग भी हो सकती है। नौकरी या बिजनेस में बदलाव करने के योग हैं। बदलाव के बाद आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बन सकती हैं।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !