सीएम की सभा में महिलाओं को खाना फैंककर दिया गया

इंदौर। हिंदुओं में भोजन को फैंककर देना माता अन्नपूर्णा का अनादर माना जाता है। इसके अलावा सामने वाले व्यक्ति का अपमान माना जाता है। अब तो भिखारियों को भी फैंककर खाना नहीं दिया जाता परंतु मध्यप्रदेश की महिलाओं के स्वघोषित भाई सीएम शिवराज सिंह चौहान के सम्मान समारोह में आईं महिलाओं का घोर अपमान किया गया। उन्हें फैंककर खाना दिया गया। इससे महिलाओं ने भी खुद को अपमानित महसूस किया। बता दें कि इस कार्यक्रम के आयोजक महिला मोर्चा था। यहां सीएम शिवराज सिंह का सम्मान किया गया। 

महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पद्मा भोजे ने पहले तो ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर दिया, फिर जब फोटो/वीडियो होने की बात कही गई तो बोलीं महिलाओं के भोजन के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। भीड़ बढ़ने के कारण शायद ऐसा हुआ होगा। आगे से ध्यान रखेंगे कि ऐसा नहीं हो। मजेदार तो यह है कि कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता के कई उदाहरण पेश किए एवं दावा किया कि महिलाओं के मान सम्मान के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। 

महिलाओं का तिरस्कार ही भाजपा की संस्कृति

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं का तिरस्कार करना तो भाजपा की संस्कृति है। ये केवल अपने भाषणों में ही महिला के सम्मान की बात करते हैं। जिस प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचार की सबसे ज्यादा घटनाएं होतीं हैं, वहां मुख्यमंत्री का महिलाओं द्वारा किया गया यह प्रायोजित सम्मान, हास्यास्पद ही है। 
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!