चक के इंडिया: 4 साल बाद भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित किया

Bhopal Samachar
ब्रेडा/नीदरलैंड। पूरे 04 साल बाद अंतत: वो दिन आ ही गया जबकि भारत हॉकी के ग्राउंड पर सीना तानकर खड़ा है और पाकिस्तान उसके स्वागत में तालियां बजा रहा है। मजेदार बात तो यह है कि भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित किया। मैच 4-0 से जीता। भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया। भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 4 साल बाद जीत दर्ज की। इससे पहले 2014 के सेमीफाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थी। तब पाकिस्तान ने भारत को 4-3 से हराया था। भारत की ओर से रमनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने गोल किए।

ये हैं एतिहासिक गोल

पहला गोलः25वें मिनट में सिमरनजीत के पास पर रमनदीप सिंह ने गोल किया।
दूसरा गोलः54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने बहुत दूर से सारे खिलाड़ियों को छकाते हुए गोलपोस्ट के पास तक आए और भारत को बढ़त दिला दी।
तीसरा गोलः57वें मिनट में मनदीप सिंह ने गेंद को लेते हुए डी के अंदर तक पहुंचे और गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।
चौथा गोलः59वें मिनट में रमनदीप के पास पर ललित उपाध्याय ने डिफलेक्ट किया और गेंद गोलपोस्ट के अंदर पहुंच गई। हालांकि रेफरी को लगा कि गेंद हाथ से लगकर गोलपोस्ट में गई है। इसकी पुष्टि के लिए उन्हें रेफरल लिया और बाद में भारत के पक्ष में गोल दिया।

रेफरल के बाद पाकिस्तान से छीना गोल


तीसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में पाकिस्तान के अली शाह के तेज शॉट से गेंद भारत के गोलपोस्ट में चली गई। रेफरी ने पहले पाकिस्तान के पक्ष में गोल दे दिया, लेकिन भारत ने रेफरल मांगा। इसके बाद रेफरी ने अपना फैसला पलट दिया। पहले क्वार्टर के आखिरी क्षणों में भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला था, लेकिन हरमनप्रीत सिंह के शॉट को पाकिस्तानी गोलकीपर ने रोक लिया।

गोलकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान को नहीं हरा पाया था भारत

इससे पहले गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थी। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था। आठ बार की ओलिंपिक चैम्पियन भारतीय टीम गोल्ड कोस्ट में चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद हॉकी इंडिया ने शोर्ड मारिन को हटाकर हरेंद्र सिंह को कोच की जिम्मेदारी दी थी। एशियाई चैम्पियन भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी में 36 बार भाग लिया है, लेकिन एक बार भी जीतने में सफल नहीं हुआ। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में रहा था, तब भारत खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से पेनल्टी शूटआउट में हार गया था।

40 साल में एक बार भी चैम्पियन नहीं बना भारत

चैम्पियन ट्रॉफी 1978 में शुरू हुई थी। भारत ने तब से इस टूर्नामेंट में 36 बार भाग लिया है, लेकिन एक बार भी जीतने में सफल नहीं हुआ। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में रहा था, तब भारत खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से पेनल्टी शूटआउट में हार गया था। पाकिस्तान 3 बार (1978, 1980 और 1994) चैम्पियंस ट्रॉफी जीत चुका है। हालांकि तीनों बार उसने घरेलू मैदान पर ही यह उपलब्धि अपने नाम की है।

भारत v/s पाकिस्तानः 2 साल में 9 मुकाबले, 8 जीता


पिछले दो साल में भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमों के बीच 9 मैच हुए। इनमें कॉमनवेल्थ गेम्स का मुकाबला छोड़ दें तो सभी में भारत ने जीत दर्ज की है। यूं कहें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का जीत का सिलसिला टूट गया।

भारत की हॉकी टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट

हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, पी. श्रीजेश (कप्तान और गोलकीपर), पृथक कृष्णा, वरुण कुमार, सुनील सोमरपेट, बीरेंद्र लाकड़ा, चिंगलेनसाना कंगजुम, अमित रोहिदास, रमनदीप सिंह, विवेक प्रसाद। कोचः हरेंद्र सिंह।

पाकिस्तान की हॉकी टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट

इमरान बट (गोलकीपर), बिलाल अलीम, मुबाशर अली, तौसीक अरशद, राशिद महमूद, मोहम्मद कादिर, मोहम्मद इरफान, शान अली, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), मोहम्मद इरफान जूनियर, उमर भुट्टा, अम्माद बट, शफाकत रसूल, एजाज अहमद, तसवार अब्बास, अमजद अली, मोहम्मद अबु, मोहम्मद याकूब। कोचः आर. ओल्टमैंस।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!