सीएम शिवराज सिंह ने 2000 का नोट लिया और जेब में रख लिया

Updesh Awasthee
भोपाल। ईद के मौके पर मुसलमानों को बधाई देने ईदगाह गए सीएम शिवराज सिंह को भीड़ में से किसी ने 2000 का नोट दिया। सीएम ने वह लिया और अपनी जेब में रख लिया। यह बात अब खबर बन गई है। इसे ईदी बताया गया है। बता दें कि ईद के अवसर पर समाज के बड़े बुजुर्ग लोग बच्चों को ईदी देते हैं। ईदी में बच्चों को उपहार दिए जाते हैं, कभी कभी नगद पैसे भी दे दिए जाते हैं ताकि वो अपनी पसंद से उन्हे खर्च कर सकें। इस बार शिवराज सिंह को भी ईदी मिल गई। 

ईदगाह मैदान में जब सूबे के मुखिया शिवराज सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच से लोगों को ईद की मुबारकबाद दे रहे थे, उसी दौरान एक शख्स ने उनकी ओर दो हजार रुपये का नोट बढ़ाया, जिसे देख सीएम शिवराज झिझक गए और इसे लेने से इनकार कर दिया। लेकिन, जब उनसे कहा गया कि ये ईदी है तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इसे अपनी जेब में रख लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

2000 का नोट और शिवराज सिंह की परेशानी

बता दें कि इन दिनों मध्यप्रदेश के बाजार से 2000 को नोट गायब हो गए हैं। सीएम शिवराज सिंह खुद इसे लेकर परेशान हैं और चिंता जाहिर कर चुके हैं। बैंक एटीएम से 2000 के नोट नहीं निकल रहे हैं। चौहान ने अप्रैल में आयोजित हुए शाजापुर किसान महासम्मेलन में कहा, 'जब (नवंबर 2016 में) नोटबंदी हुई थी तब 15 लाख करोड़ रुपये के नोट बाजार में थे और आज साढ़े 16 लाख करोड़ के नोट छापकर बाजार में भेजे गये हैं। लेकिन दो –दो  हजार के नोट कहां जा रहे हैं, कौन दबाकर रख रहा है, कौन नकदी की कमी का षड्यंत्र रच रहा है? मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह षड्यंत्र इसलिए किया जा रहा है, ताकि दिक्कतें पैदा हो। 
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!