बर्गर खाने से हुआ भोजन नली में घाव, एफआईआर दर्ज, मैनेजर गिरफ्तार

नई दिल्ली। वर्ल्ड फेमस अमेरिकी फास्ट फूड चेन बर्गर किंग का बर्गर खाने से एक राकेश कुमार नामक व्यक्ति के गले की भोजन नली में घाव हो गया। उसने पुलिस में बर्गर किंग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने राजीव चौक स्टेशन स्थित आउटलेट के शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए न्यूज ऐजेंसी एएनआई ने बताया FIR registered against shift manager of Burger King located at Rajiv Chowk Metro Station after a man claimed he was hospitalised after ingesting piece of sauce pouch which was found in the burger he ordered there on May 13. The manager was arrested & later released on bail.

ऑर्डर किया था वेज चीज बर्गर
सोमवार को राकेश कुमार नाम के एक शख्स ने बर्गर किंग से चीज वेज बर्गर ऑर्डर किया था। खाने के दौरान कुमार ने महसूस किया कि इसमें कुछ सख्त चीज है। इसके बाद कुमार को मिचली आने लगी। पुलिस के अनुसार बर्गर में एक सॉस के प्लास्टिक पाउच का टुकड़ा था, जिससे कुमार की भोजन नली में घाव हो गया। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसके बाद मैनेजर को जमानत भी मिल गयी।

अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित है हेडक्वार्टर
बर्गर किंग कंपनी 1954 में अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थापित की गई थी।  मैक्डॉन्ल्ड्स को टक्कर देने में ये कंपनी सबसे आगे है. दुनिया के 95 देशों में 13,667 आउटलेट्स के साथ ये कंपनी बेहद तेजी से आगे बढ़ रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !