MS DHONI: इंग्लैंड दौरे में नजर आ सकता है IPL का दर्द | SPORTS NEWS

Updesh Awasthee
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में महेंद्र सिंह धौनी के बल्ले से जमकर चौके-छक्के बरस रहे हैं, चेन्नई सुपरकिंग्स भी लगातार जीत रही है और प्वॉइंट टेबल में फिलहाल नंबर वन है। लेकिन एक बात है जो टीम इंडिया के फैन्स को परेशान कर सकती है। 

15 अप्रैल को सीएसके का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ था। इस मैच में धौनी का बैक पेन शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। लगातार आईपीएल के मैच खेलने के चक्कर में धौनी की बैक को आराम नहीं मिल पा रहा है और इसका असर टीम इंडिया के आईपीएल के बाद के अभियान पर भी पड़ सकता है।

28 मई को आईपीएल खत्म होगा और टीम इंडिया को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। जहां भारत को 3 जुलाई से 17 जुलाई के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। आईपीएल खेलने के दौरान अगर धौनी का बैक पेन ऐसे ही बरकरार रहा तो इंग्लैंड दौरे पर इसका असर पूरी टीम पर भी पड़ सकता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!