
प्रदेश में बन रही है कांग्रेस की कई सरकारे
शिवराज सिंह ने कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसते हुय कहा कि कांग्रेस के तो यह हाल है कि प्रदेश में इनकी कई सरकारे बन रही है, कोलारस मुंगवाली जाओ तो अबकी बार सिंधिया सरकार जबकि छिंदवाड़ा जाओ तो अबकी बार कमलनाथ सरकार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों के सामने बोनी सिद्ध हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस सिर्फ भ्रम पैदा कर सकती है। वैचारिक स्तर पर कांग्रेस विचारधारा अब शून्य हो चुकी है।
कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश की पहचान गढ्ढो की सड़कों में होती थी
सीएम ने कहा कि आज मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल गई है, प्रदेश में डेढ़ लाख किमी लंबी सड़कों का निर्माण हुआ है, लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में मप्र की पहचान गढ्ढो की सड़को से होती थी। लेकिन आज प्रदेश में चमचमाती हुई सड़के, परिवहन क्रांति की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में जहां साढ़े सात लाख हेक्टेयर पर सिंचाई होती थी। आज 40 लाख हेक्टेयर पर होती है और जल्दी ही प्रदेश में 80 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता का निर्माण कर हर खेत को पानी और हर हाथ को काम का सपना पूरा होगा।