कैलाश विजयवर्गीय को मदद करता है पेटीएम का आईपीएस दोस्त

Updesh Awasthee
भोपाल। कोबरा पोस्ट के स्टिंग आॅपरेशन ('ऑपरेशन 136') में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, मप्र में सीएम सीट के दावेदार एवं इंदौर के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के नाम का जिक्र भी आया है। यह आॅपरेशन कोबरा पोस्ट ने किया है। इस आॅपरेशन के माध्यम से कोबरा पोस्ट ने इस बात का खुलासा किया है कि देश के दिग्गज संस्थान पैसों के बदले भाजपा के पक्ष में अपने नियम तोड़ने को तैयार हैं। इस आॅपरेशन में कुछ दिग्गज मीडिया घरानों को भी स्पॉट किया गया है जिनके वरिष्ठ अधिकारी पैसों के बदले मनचाही खबरें प्रकाशित करने के लिए तैयार हुए। 

ऑपरेशन 136 के तहत कोबरा पोस्ट के वरिष्ठ पत्रकार पुष्प शर्मा ने पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट अजय शेखर शर्मा को केप्चर किया। उन्होंने अपना प्रस्ताव रखा और जानना चाहा कि पेटीएम किस तरह से उनकी विचारधारा को प्रमोट कर सकती है। कोबरा पोस्ट का दावा है कि अजय शेखर शर्मा ने बताया कि उसके कई दिग्गज भाजपा नेताओं से कारोबारी संबंध हैंं। वो निश्चित रहे। इस बातचीत के दौरान अजय शेखर शर्मा ने आरएसएस के अरुण कुमार, कृष्णा गोपाल, एस के मिश्रा और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपने कारोबारी रिश्ते होने की बात कही। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय से दोस्ती का भी जिक्र किया। आप पढ़ रहे हैं bhopalsamachar.com

कैलाश के बारे में क्या कहा अजय शेखर शर्मा ने

कोबरा पोस्ट का दावा है कि अजय शेखर शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से उनके रिश्तों के बारे में बताते हुए कहा कि “देखो ये जो कैलाश जी हैं ये मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं.. मतलब इन्होंने हमारे बहुत काम किए हैं.. मेरे एक दोस्त बंगाल में IPS है, इनके लिए बहुत काम कर रहा है वो इस टाइम..। बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हे ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फैंकने की जिम्मेदारी सौंपी है। अजय शेखर ने यह नहीं बताया कि उनका आईपीएस दोस्त किस तरह की मदद करता है। यह मदद कानूनी है या गैरकानूनी। आप पढ़ रहे हैं bhopalsamachar.com
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!