वन कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार चुप

भोपाल। आज वन कर्मचारी संघ का तीसरा दिन है। आज दिनांक तक भी सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों मांगों पर गौर नहीं किया। कर्मचारियों का 19 सूत्री मांग पत्र है जो सरकार को चरणबद्ध 5 चरणों में 5 फरवरी 2018 से दिया था। पांचवा चरण 5 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल था। जिसमें 4 मई को वन मंत्री जी द्वारा लिखित में 15 दिवस का आश्वासन दिया गया था कि 15 दिवस के अंदर आप भी जायज़ मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर आदेश जारी करवा दूंगा। मंत्री जी से भी मुलाकात के बाद आश्वासन मिला था कि 17 18 19 में विशेष कैबिनेट की बैठक में आप की जायज मांगों को मानकर आदेश जारी कर दिया जाएगा लेकिन 22 मई की भी बैठक हो जाने के बाद तक हमारी मांगों का कोई निराकरण नहीं हुआ। जिसके कारण दुखी होकर वन कर्मचारी 24 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। 

कर्मचारियों का कहना है कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगों के आदेश जारी नहीं कर दिए जाते। मांगों को लेकर वन कर्मचारी संघ एवं रेंजर एसोसिएशन संघ तेंदूपत्ता प्रबंधक स्थाई कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर सम्मिलित हैं। अगर हमारी जायज मांगे सरकार द्वारा नहीं मानी जाती है तो हम सरकार का विरोध करते रहेंगे। जब तक हमारे आदेश जारी नहीं हो जाते। आगामी मंत्री जी के जो चरण पादुका वितरण कार्यक्रम खंडवा जिले में रखे गए हैं उनका विरोध  विरोध किया जाएगा। 

यह जानकारी जिला अध्यक्ष निलेश त्यागी जी द्वारा दी गई है। धरने में सम्मिलित रेंजर एसोसिएशन  के जिला अध्यक्ष श्री अजय सागर जिला सचिव संजय रघुवंशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाचोरे जिला कोषाध्यक्ष सुधीर मालवीय तहसील अध्यक्ष देवेंद्र चौहान महिला प्रकोष्ठ  संभाग अध्यक्ष मीता साहनी एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नाजिया खान अन्य कर्मचारी साथी गण उपस्थिति रहे।
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !