वित्तमंत्री के साथ कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मीटिंग का प्रतिवेदन

भोपाल। आज मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया जी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री एपी श्रीवास्तव एवं प्रमुख सचिव वित्त श्री पंकज अग्रवाल भी उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान माननीय वित्त मंत्री जी द्वारा यह अवगत कराया गया की संयुक्त मोर्चा द्वारा शासन को दिए गए ज्ञापन में से अधिकांश मांगों जिनमें 62 वर्ष की आयु सीमा, स्थानीय निकाय के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान, पेंशनरों को सातवां वेतनमान, पंचायत सचिवों को छठवां वेतनमान दिए जाने के निर्णय एवं आदेश किए जा चुके हैं। संविदा कर्मचारियों के बारे में भी सरकार अतिशीघ्र अच्छा निर्णय लेने जा रही है। 

चर्चा के मुख्य बिन्दु यह थे


मोर्चा के पदाधिकारियों ने 65 सूत्रीय मांगों के संबंध पर करीब डेढ़ घंटे तक विस्तृत चर्चा की। माननीय वित्त मंत्री द्वारा यह विचार व्यक्त किया गया कि आपकी मांगों से संबंधित बिंदुओं पर सरकार में मंथन चल रहा है। आने वाले समय में सरकार कुछ अच्छे निर्णय कर्मचारी हितों में करने जा रही है। आज की चर्चा में मोर्चा ने 
1 सातवें वेतनमान के अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने 
2 लिपिकों के समयमान वेतनमान एवं ग्रेड पे की बढ़ोतरी 
3 पांचवें वेतनमान में 1 जनवरी से 30 जून के मध्य वेतन वृद्धि प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि 
4 सहायक शिक्षकों को उच्च श्रेणी शिक्षक घोषित करने 
5 सभी प्रदेश के कर्मचारियों को मेडिक्लेम की सुविधा दिए जाने.      
7 माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पदोन्नति को  माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधीन रहते हुए प्रदेश के कर्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने 
8 डिप्लोमा इंजीनियरों का ग्रेड पे 4200 किए जाने 
9 राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों का ग्रेड पे चेंज किए जाने आदि मांग पत्र में शामिल सभी मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। 

माननीय वित्त मंत्री द्वारा यह कहा गया कि सरकार कर्मचारी मांगों पर गंभीर है और हम आने वाले समय में निश्चित ही अच्छे निर्णय लेंगे। ऐसी स्थिति में मोर्चे द्वारा आंदोलन किया जाना उचित नहीं है। मोर्चे के सभी सदस्यों ने वित्त मंत्री द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मोर्चा के पदाधिकारियों से चर्चा करने पर हार्दिक आभार जताया। आज चर्चा मे मोर्चा के निम्न पदाधिकारी उपस्थित थे। वीरेंद्र खोगल, भुवनेश पटेल एस.बी सिंह एल एन कैलासिया जितेंद्र सिंह MP द्विवेदी राज कुमार चंदेल फिरोज खान सुभाष शर्मा ओपी कटियार साबिर खान देवेंद्र भदोरिया महेंद्र शर्मा सुरेंद्र सोलंकी भूपेश गुप्ता आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। मोर्चा आगामी एक-दो दिनों में बैठक बुलाकर आगामी आंदोलन के बारे में अंतिम फैसला लेगा। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !