एम शिक्षा मित्र व्यवस्था समाप्त, संविलियन अप्रैल के लास्ट तक: शिवराज सिंह | DHYAPAK NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। अध्यापकों के लिए बड़ी भरी खबर आ रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि M शिक्षामित्र के नाम पर अध्यापकों का अपमान नहीं होने दूंगा। इसे निरस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अध्यापकों के शिक्षा विभाग में संविलियन की प्रक्रिया अप्रैल के अंत तक पूरी हो जाएगी। शिवराज सिंह संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी नेताओं के से बात कर रहे थे। यह जानकारी कर्मचारी नेता एसपी त्यागी ने दी। 

सीएम हाउस में हुई वार्ता में मुख्य रूप से निम्न बिन्दुओं पर बात हुई
1: M शिक्षामित्र के माध्यम से शिक्षकों का अपमान नहीं होने दूंगा, इसे निरस्त किया जाएगा।
निरस्त करने का आश्वासन दिया।
2: 31 हजार पदों पर अप्रैल के अंत में संविदा शिक्षकों की भर्ती होगी।
3: 31 मार्च से सभी विभागों/नगरीय निकाय, मंडल आदि में सेवानिवृत्ति आयु एक सामान 62 वर्ष होगी। इन सभी को पदोन्नति का लाभ भी मिलेगा।
4: प्रथक से भेंट में सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि अध्यापक संवर्ग के शिक्षा विभाग में संविलियन के आदेश अप्रैल माह के अंत तक जारी होंगे।
5: स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर शासन गंभीरता से विचार कर रही है।

बता दें कि शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी M शिक्षामित्र का विरोध कर रहे थे। उनका तर्क था कि यह व्यवस्था केवल शिक्षा विभाग पर ही क्यों लागू की जा रही है। सभी कर्मचारियों पर की जानी चाहिए। आंदोलनकारियों का कहना था कि केवल शिक्षा विभाग पर M शिक्षामित्र लागू करने के कारण वो खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!