जिठानी ने बैंक कर्मचारी के साथ कमरे में बंद कर दिया, रेप | CRIME NEWS

देहरादून। कोतवाली कैंट क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने पहले तो पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अब एक महिला के साथ मिलकर आरोपित उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला पीड़िता की जेठानी बताई जा रही है और बैंक कर्मचारी जेठानी का मित्र है। कोर्ट के आदेश के बाद थाना कैंट पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाली कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसकी जेठानी अफसाना पत्नी अमजद खान राजेंद्र नगर में रहती है। जेठानी ने उसकी मुलाकात बैंक ऑफ बड़ौदा में कर्मचारी दीपक से कराई। एक दिन जेठानी ने उसे अपने घर पर बुलाया और कमरे में बंद कर दिया। जहां आरोपित दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोप लगाया कि दोनों मिलकर अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं और उसे अनैतिक कार्य करने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में पीडि़ता की ओर से कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। कोर्ट के आदेश के बाद दीपक और जेठानी अफसाना के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !