BJP संसद में पारित कराएगी OBC विधेयक: अमित शाह | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
कर्नाटक। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संसद में ओबीसी विधेयक पारित कराने का आश्वाशन दिया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों से शाह ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के विरोध के बावजूद ओबीसी विधेयक संसद में पारित कराएगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जितना बाधा डालना चाहे लेकिन केंद्र सरकार संसद के दोनों सदनों में ओबीसी विधेयक पारित कराएगी। यह हमारा निर्णय है और हम समुदाय को न्याय दिलाएंगे।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा में विधेयक पारित कराने में बाधा डाली थी। लेकिन मोदी सरकार सभी समुदायों के कल्याण में विश्वास करती है और इसने ओबीसी के लिए काफी कुछ किया है। अमित शाह ने कहा कि हमने ओबीसी सहित सभी समुदायों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। मुद्रा बैंक, उज्ज्वला, सौभाग्य और प्रधानमंत्री योजना सहित कई योजनाएं लागू भी की गईं है। ये योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंचाई गई हैं।

50 लाख ओबीसी युवकों को ऋण 
भाजपा अध्यक्ष  ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत करीब एक करोड़ लोगों को मिले ऋण में से करीब 50 लाख ओबीसी युवकों को ऋण मिला है। इसके अलावा कम से कम एक लाख ओबीसी महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया है।

समुदायों के बीच खाई पैदा कर रही है कांग्रेस
लिंगायत समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने की में सिद्धारमैया सरकार की पहल का जिक्र करते हुए शाह ने आरोप लगाए कि कांग्रेस ब्रिटेन के बांटो और राज करो की नीति अपना रही है और समुदायों के बीच खाई पैदा कर रही है।

शाह ने कहा कि दूसरी तरफ मोदी सरकार ओबीसी सहित सभी समुदायों के लिए काम कर रही है और इसका एजेंडा है ‘सबका साथ सबका विकास।’

पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे अपराधी !
शाह ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्यारों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा और जेल में बंद किया जाएगा। बता दें कि शाह कर्नाटक में अपने प्रचार के पांचवें दौर में यहां आए हुए थे। राज्य में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!