BHOPAL ESCORT SERVICE: दिल्ली के बदमाश UJJAIN से चला रहे थे | CRIME NEWS

INDORE NEWS | शुक्रवार को इंदौर में सेक्स रैकेट पकड़ने के बाद शनिवार को पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसका सरगना उज्जैन में बैठकर आॅनलाइन एस्कार्ट सर्विस चला रहा था। आरोपियों द्वारा जिस्मफिरोशी के लिए ऑनलाइन वेबसाइट चलाई जा रही थी। इस वेबसाइट के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों की लड़कियां मप्र में उपलब्ध कराई जाती थी। बदमाश इंदौर, भोपाल सहित अन्य शहरों में कॉलगर्ल सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों ने www.bhopalescorts.biz नामक वेबसाइट बना रखी थी। इस वेबसाइट पर इन्होंने अपना मोबाइल नंबर के साथ ही कॉलगर्ल के फोटाे डाल रखे थे।

साइबर पुलिस के अनुसार एस्कार्ट सर्विस का मुख्य सरगना दिल्ली का रहने वाला सुनील राठौर है जो उज्जैन के एक फ्लैट से अपने साथी झारखंड के मुकेश कुमार महताें के साथ मिलकर इसका संचालन कर रहा था। वेबसाइट के माध्यम से अश्लीलता फैलाने एवं देह व्यापार करवाने की शिकायत पर पुलिस ने वेबसाइट के संचालनकर्ताआें की जानकारी निकाली। पुलिस को पता चला की इस वेबसाइट का संचालन उज्जैन से किया जा रहा है। इस पर साइबर पुलिस ने एक टीम गठित कर घेराबंदी कर फ्लैट पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली, मुंबई से लेकर हर शहर की लड़कियां
आरोपियों द्वारा वेबसाइट पर दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलोर के साथ ही देश के हर शहर की लड़कियां ग्राहकों को उपलब्ध कराने की बात कही गई है। यदि ग्राहक कोई विशेष शहर की लड़की एस्काट सर्विस के लिए चाहता था तो आरोपी उस शहर की कॉलगर्ल से इंटरनेट के माध्यम से संपर्क कर उसे ग्राहक तक पहुंचाते थे।

मुंबई की बार डांसर आई थी उज्जैन
पुलिस की टीम ने जब आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी तब फ्लैट से आरोपियों के साथ 23 साल की युवती प्रियंका मंडल (परिवर्तित नाम) भी पकड़ाई। पूछताछ में युवती ने खुद को दिल्ली की रहने वाली बताया। युवती ने बताया कि वह मुंबई में कई सालों से डांस बार में डांसर थी। उसे मुंबई से देह व्यापार के लिए आराेपियों ने बुलाया था। मुंबई में वह बार डांसर थी, जब बार में डांस पर बैन लग गया तो वह देह व्यापार करने लगी।

तीन घंटे का चार्ज 10 हजार रुपए
आरोपियों ने वेबसाइट पर लड़कियों के अश्लील फोटाें के साथ उनका रेट भी डाल रखा था। भोपाल में दो से तीन घंटे की सर्विस के लिए 10 हजार रुपए रेट था वहीं इंदौर या अन्य शहर के लिए 15 हजार रुपए लिए जाते थे। वहीं रातभर की सर्विस के लिए 25 हजार रुपए और 12 घंटे की सर्विस के लिए 40 हजार रुपए के रेट आरोपियों ने वेबसाइट पर डाल रखे थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !