हाईस्पीड में आए हत्यारे ट्रक ने 12 को मार डाला, 10 घायल | Katni News

प्राची नारायण मिश्रा/ कटनी/जबलपुर। आज सुबह मजदूरों से भरे 2 आॅटो को हाइस्पीड में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि मौके पर ही 9 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा घायल हुए। घायल को अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में कुछ और घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या 12 और घायलों की संख्या 10 बताई गई है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

उमरिया रोड पर NH 78 के ग्राम मझगंवा के आज शनिवार सुबह ऑटो और ट्रक के दर्दनाक सड़क हादसे में दर्जन भर लोगों की मौत हो गयी। आज सुबह 10 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 0812 ने दो सड़क किनारे खड़े दो ऑटो को टक्कर मार दी। दोनों ही ऑटो में खचाखच सवारियां भरी हुई थी। टक्कर इतनी तेज रफ्तार में थी कि दोनों ही ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर लाशें बिखर गईं। वहीं कुछ यात्रियों के शव ऑटो में ही चिपके रह गए। 

इस सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया जिनमे मृतकों की संख्या बढ़कर 12 बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिनमें कुछ की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर कलेक्टर और एसपी भी पहुंच गये है।

बेलगाम रफ्तार में था ट्रक
बेलगाम ट्रक बहुत तेज रफ्तार में था जिसने सड़क किनारे खड़े दो ऑटो को रौंद दिया। घटना के बाद लोग मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। सभी मृतक बड़वारा थाना इलाके के ग्राम निगहरा गांव के बताए जा रहे है। हादसे के वक्त ऑटो में करीब 13 लोग सवार थे। ऑटो में सवार लोग मछली मारने के लिए बनहरा तालाब गए हुए थे, जो मछली मारकर सुबह 10 बजे वापस घर लौट रहे थे।

CM ने किया मुआवजे का ऐलान
मझगवां सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया है मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है। सीएम ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दुख सहन करने की भगवान से प्रार्थना की है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !